NSP Scholarship Online Apply 2025: उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों की सहायता के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा NSP Scholarship Yojana 2025 की शुरुआत की गई है। यदि आप आर्थिक परेशानियों के कारण अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख पा रहे हैं, तो आप इस योजना के तहत विभिन्न छात्रवृत्तियों जैसे Pre Matric Scholarship, Post Matric Scholarship, और Merit Based Scholarship के लिए NSP Scholarship Online Form के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत योग्य छात्रों को अधिकतम ₹75,000 तक की स्कॉलरशिप राशि प्रदान की जाती है।
आपकी शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी और पारिवारिक आय के अनुसार आपको अलग-अलग प्रकार की छात्रवृत्तियों के लिए आवेदन करने का अवसर मिलता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि NSP Scholarship Kaise Apply Kare, साथ ही NSP Portal Login, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज़ और आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी। यदि आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो पहले इसकी पूरी डिटेल जरूर जान लें। लेख को अंत तक पढ़ें ताकि आप NSP Status Check और स्कॉलरशिप राशि की जानकारी भी सही ढंग से प्राप्त कर सकें।
NSP Scholarship Yojana क्या है?
भारत सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) की शुरुआत की है, जिसमें कई प्रमुख सरकारी छात्रवृत्ति योजनाएं शामिल हैं। इस पोर्टल से NSP Scholarship Yojana 2025 का संचालन किया जाता है, जिसके अंतर्गत Pre Matric Scholarship, Post Matric Scholarship, और Merit Based Scholarship जैसी कई योजनाएं उपलब्ध हैं।
अगर आपके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और आप उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप खोज रहे हैं, तो आप इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं और अपनी पात्रता के अनुसार ₹75,000 तक की सरकारी स्कॉलरशिप ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। यह राशि आपकी ट्यूशन फीस, किताबों के खर्च, और अन्य शैक्षणिक खर्चों को पूरा करने में मदद करेगी।
NSP Scholarship Scheme का उद्देश्य क्या है?
भारत सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए NSP Scholarship Yojana की शुरुआत की है, जिससे वे बिना आर्थिक बाधा के उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें। कई स्टूडेंट्स पैसों की कमी के कारण पढ़ाई बीच में छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं, लेकिन National Scholarship Portal Scheme के माध्यम से सरकार ऐसे छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान कर शिक्षा को बढ़ावा देना चाहती है। इस योजना का उद्देश्य मेधावी लेकिन आर्थिक रूप से पिछड़े छात्रों को उच्च शिक्षा में सहायता देना है।
NSP Scholarship Yojana का लाभ क्या है?
- इस योजना के तहत छात्रों को उच्च शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति स्वरूप आर्थिक समर्थन दिया जाता है।
- ऐसे छात्र-छात्राएं जो उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं, वे इस स्कीम के आंतरिक आवेदन कर आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
- विद्यार्थी 50 से अधिक छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
- इस योजना के तहत 75,000 रुपए तक की छात्रवृत्ति प्राप्त हो सकती है।
- कक्षा 1 से ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई के लिए स्टूडेंट्स दो स्तर पर छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकते हैं जिसमें प्री मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति सेवा शामिल की गई है।
- अब तक इस पोर्टल के द्वारा 2400 करोड रुपए की छात्रवृत्ति का वितरण किया जा चुका है।
- यह स्कीम छात्रों को वित्तीय चुनौतियों के दौरान भी शिक्षा पूरी करने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए चलाई जा रही है ताकि परिवार पर बच्चो की शिक्षा का कोई बोझ ना पड़े।
- सामाजिक- आर्थिक पृष्ठभूमि और शैक्षणिक स्तरों के छात्रों के लिए इसे लागू किया गया है।
Aadhar Card Loan Apply: अब आधार कार्ड से मिलेगा, ₹2 लाख तक का लोन, 200000 Loan On Aadhar Card
NSP Scholarship Yojana 2025 के प्रकार
- प्री मैट्रिक छात्रवृति योजना: कक्षा 9 वीं या 10 वीं के छात्र-छात्राओं के लिए।
- पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना: कक्षा 11 वीं या 12 वीं के छात्र-छात्राओं के लिए।
- मेरिट छात्रवृत्ति योजना: तकनीकी और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में शिक्षा हासिल करने के लिए।
- टॉप क्लास एजुकेशन स्कॉलरशिप योजना: प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ाई के लिए।
- अल्पसंख्यक छात्रवृत्तियाँ: विशेष रूप से अल्पसंख्यक समुदायों के छात्रों के लिए।
- विकलांग छात्रवृत्तियाँ: विकलांग छात्रों के लिए।
एनएसपी स्कॉलरशिप योजना के लिए पात्रता
- भारत देश के मूल निवासी छात्र-छात्राएं इसका लाभ ले सकते हैं।
- NSP स्कॉलरशिप के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में अध्ययन करना होगा।
- भिन्न स्कॉलरशिप हेतु पत्रताएं भिन्न हो सकती है।
- इसके लिए छात्रों के पास खुद का बैंक अकाउंट होना चाहिए जिसमें डीबीटी एक्टिव हो।
- योजना का लाभ लेने के लिए छात्र-छात्राएं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हो।
- छात्र-छात्राओं के परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता सदस्य ना हो।
NSP स्कॉलरशिप योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो आदि।
NSP Scholarship Online Apply कैसे करे
- सबसे पहले NSP की आधिकारिक वेबसाइट https://scholarships.gov.in/ पर जाएं।
- अब होम पेज पर जाकर “स्टूडेंट” सेक्शन में “Scholarship Application” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- फिर “NSP Scholarship 2025 Apply Online” लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने स्कॉलरशिप से जुड़ी जरूरी जानकारी खुलेगी। इसे ध्यानपूर्वक पढ़ें और “New NSP Registration” के विकल्प को चुनें।
- अब एक पेज खुलेगा, जहां आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके “Get OTP” पर क्लिक करना होगा।
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे वेरिफाई करना जरूरी है।
- ओटीपी वेरीफिकेशन के बाद “NSP Online Form 2025” भरने का पेज खुलेगा, जहां मांगी गई सभी जानकारी को सावधानी से दर्ज करें।
- इसके बाद “Documents Required for NSP” जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, डोमिसाइल आदि स्कैन करके अपलोड करें।
- अब “Submit” बटन पर क्लिक करके अपना आवेदन पत्र जमा करें।
- इस तरह आप NSP Scholarship Registration 2025 प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं।
- इसके बाद आपके NSP आवेदन और दस्तावेजों की जांच की जाएगी और पात्रता के अनुसार स्कॉलरशिप की राशि आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

