Maiya Samman Yojana Approval List: झारखंड सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक सहायता के उद्देश्य से ‘मईया सम्मान योजना’ की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को ₹7,500 की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। हाल ही में, सरकार ने 24 जिलों की पेमेंट लिस्ट जारी की है, जिसमें लाभार्थियों की संख्या और उनके खातों में राशि जमा की गई है। इस योजना से लाखों महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं लेकिन हाल ही में सरकार ने इसका भौतिक सत्यापन करवाया जिसमें पाया गया कि केवल 38 लाख महिलाएँ ही पात्र हैं।
अब इस सत्यापन के बाद सरकार ने नई अप्रूवल लिस्ट जारी की है जिसमें उन महिलाओं का नाम दिया गया है जिन्हें 7500 रुपये की राशि मिलने वाली है। अगर आपने भी मईया सम्मान योजना में आवेदन किया था और अभी तक आपके खाते में पैसा नहीं आया है तो आपको इस नई लिस्ट को जरूर चेक करना चाहिए।
Maiya Samman Yojana Approval List Overview
पोस्ट का नाम | Maiya Samman Yojana Approval List |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना |
लाभार्थियों की कुल संख्या | 38 लाख महिलाएँ |
प्रत्येक लाभार्थी को मिलने वाली राशि | 7500 रुपये (तीन माह की राशि) |
किस्त मिलने की तारीख | 8 मार्च 2025 से |
किनको पैसा नहीं मिलेगा | 21 लाख अपात्र महिलाएँ |
आधिकारिक वेबसाइट | https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
Maiya Samman Yojana Approval List 2025
झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के तहत 67 लाख महिलाओं ने आवेदन किया था, जिनमें से सरकार ने पहले 59 लाख आवेदनों को स्वीकृति दी थी। लेकिन भौतिक सत्यापन के बाद, केवल 38 लाख महिलाएँ ही इस योजना के लिए पात्र पाई गईं।
अब सरकार ने नई अनुमोदित सूची जारी कर दी है, जिसमें उन 38 लाख महिलाओं के नाम शामिल हैं, जिन्हें ₹7500 की सहायता राशि मिलेगी। यदि आपने भी इस योजना के लिए आवेदन किया था, तो आपको यह सूची अवश्य जांचनी चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आपका नाम इसमें शामिल है या नहीं। यदि आपका नाम सूची में है, तो जल्द ही ₹7500 की राशि आपके बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी।
मईया सम्मान योजना की सभी किस्त जारी होने का समय / Maiya Samman Yojana Rs 7500 Beneficiary List Out
Maiya Samman Yojana 1st Kist | 18 अगस्त 2024 | 1000 Rs |
Maiya Samman Yojana 2nd Kist/ दूसरी किस्त | 13 सितंबर 2024 | 1000 Rs |
Maiya Samman Yojana 3rd Kist/ तीसरी किस्त | 08 अक्टूबर 2024 | 1000 Rs |
Maiya Samman Yojana 4th Kist/ चौथी किस्त | 11 नवंबर 2024 | 1000 Rs |
Maiya Samman Yojana 5th Kist/ पांचवी किस्त | 28 दिसंबर 2024 | 2500 Rs |
Maiya Samman Yojana 6th Kist छठवाँ किस्त | 08 Mar 2025 | 2500 Rs |
Maiya Samman Yojana 7th Kist सातवीं किस्त | 08 Mar 2025 | 2500 Rs |
Maiya Samman Yojana 8th Kist आठवीं किस्त | 08 Mar 2025 | 2500 Rs |
केवल इन लाभार्थियों को मिल रहा 7500 रुपये का लाभ
मईया सम्मान योजना के तहत केवल उन महिलाओं को 7500 रुपये मिलेंगे, जो सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता को पूरा करती हैं। झारखंड सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए भौतिक सत्यापन अनिवार्य होगा और लाभार्थी का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए। यदि किसी कारणवश सत्यापन अधूरा रहता है या बैंक खाता आधार से लिंक नहीं होता है, तो योजना की राशि प्रदान नहीं की जाएगी।
Maiya Samman Yojana Approval List के लिए पात्रता
- मईया सम्मान योजना के लिए आवेदक महिला झारखंड राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाली महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक और 50 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- आवेदक महिला के परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- लाभार्थी महिला के नाम पर कोई अन्य सरकारी पेंशन योजना नहीं होनी चाहिए।
- लाभार्थी महिला के पास पीला राशन कार्ड या गुलाबी राशन कार्ड होना जरूरी है।
- मईया सम्मान योजना के लिए लाभार्थी महिला के पास आधार से लिंक सिंगल बैंक खाता होना अनिवार्य है।
Maiya Samman Yojana Approval List के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
Maiya Samman Yojana 7500 Payment: मईयां सम्मान योजना के 7500 रुपये मिले या नहीं तुरंत चेक करें
Maiya Samman Yojana Approval List Check कैसे करें?
Maiya Samman Yojana Approval List Check / ऑफलाइन सूची चेक करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको ग्राम पंचायत कार्यालय या ब्लॉक ऑफिस पर जाना है।
- वहाँ पहुँचने के बाद अधिकारी से मईया सम्मान योजना की लाभार्थी सूची मंगना है।
- उसके पश्चात सूची में आपको अपना नाम, पिता या पति का नाम ध्यान से देखना है।
- अगर आपका नाम सूची में है तो आपको योजना का लाभ अवश्य मिलेगा।
Maiya Samman Yojana Approval List Check Online/ ऑनलाइन सूची चेक करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको मईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर आपको अपने जिले से संबंधित जानकारी मिल जाएगी।
- वेबसाइट पर आपको एक विकल्प मिलेगा, जिसमें आपको अपने जिले का नाम चुनने का विकल्प मिलेगा। जैसे ही आप अपना जिला चुनेंगे, आपको उस जिले के लाभार्थियों की सूची दिखाई जाएगी।
- सूची में उन सभी महिलाओं के नाम होंगे जिन्हें इस योजना के तहत आर्थिक सहायता दी गई है। इस सूची में नाम, पता, और भुगतान राशि जैसे विवरण होंगे।
- यदि आप इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने वाले हैं, तो आप अपना नाम भी सूची में देख सकते हैं और जान सकते हैं कि आपको कितनी राशि का भुगतान किया गया है।
- यदि आपको किसी प्रकार की जानकारी या सहायता की आवश्यकता है, तो आप अपने जिले के संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
अगर Maiya Samman Yojana Approval List में नाम नहीं तो ये काम करें
अगर आपको नई अप्रूवल लिस्ट में अपना नाम नहीं मिल रहा है तो इसका मतलब यह है कि आपका आवेदन किसी कारणवश रिजेक्ट हो गया है। लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप दोबारा आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने आधार कार्ड और राशन कार्ड के साथ पंचायत या ब्लॉक कार्यालय जाना है।
वहाँ अधिकारी पूछना है कि आपका आवेदन क्यों रिजेक्ट हुआ। अगर आपके आवेदन में कोई गलती है तो उसे ठीक करके दोबारा जमा करें। और अगर सभी जानकारी सही है तो अगली सूची में आपका नाम जुड़ जाएगा और आने वाली नई किस्त से आपको योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।