Ladki Bahin 8th and 9th installment Release News In Hindi : महाराष्ट्र राज्य की लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी है! महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में फरवरी और मार्च महीने की किस्त जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। तो यह राशि कब तक जमा होगी, किन-किन महिलाओं को यह लाभ मिलेगा, और इससे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी हम आपको आगे बताएंगे।
Ladki Bahin 8th and 9th installment Release
फरवरी और मार्च महीने के पैसे आना हुए शुरू
महाराष्ट्र सरकार ने फरवरी महीने की क़िस्त महिलाओं के बैंक खाते में जमा नहीं की थी, जिससे वे परेशान हो गई थीं। सरकार ने घोषणा की थी कि इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में फरवरी और मार्च महीने की किस्त की राशि महिला दिवस के अवसर पर, 8 मार्च को जमा की जाएगी।
अब महिलाओं के लिए खुशखबरी है। महाराष्ट्र सरकार ने पात्र महिलाओं के बैंक खातों में फरवरी और मार्च महीने की राशि जमा करना शुरू कर दिया है, और अब तक लाखों महिलाओं के खाते में पैसे पहुंच चुके हैं।
फरवरी महीने की 8 वीं किस्त महिला के खाते में हो गई जमा
हिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने मीडिया को इस योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं के बैंक खातों में महिला दिवस के अवसर पर फरवरी और मार्च महीने की सहायता राशि जमा की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि यह राशि 7 मार्च से महिलाओं के बैंक खातों में जमा होना शुरू हो जाएगी।
इसी तरह, महाराष्ट्र सरकार द्वारा करोड़ों महिलाओं के बैंक खातों में फरवरी महीने के ₹1500 की राशि 7 मार्च को जमा की गई है, और शेष महिलाओं के खातों में यह राशि अगले 1-2 दिनों के भीतर जमा कर दी जाएगी।
मार्च महीने की 9 वीं किस्त के पैसे इस दिन होंगें जमा
महाराष्ट्र सरकार के द्वारा फरवरी और मार्च महीने के पैसे महिलाओं के खाते में जमा करना शुरू किया है। और करोड़ों महिलाओं के बैंक खाते में फरवरी महीने के ₹1500 रुपए 7 मार्च के दिन से जमा किए गए हैं। और 8 मार्च के दिन मार्च महीने के पैसे भी महिलाओं के खाते में जमा किए जाएंगे।
यह भी पढ़े : लाखो महिलाओं को नहीं मिलेगी फरवरी और मार्च महीने की क़िस्त