Maiya Samman Yojana 7500 Not Received: झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस बार सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए जनवरी, फरवरी और मार्च 2025 की कुल ₹7500 की राशि एक साथ जारी करने की घोषणा की है। यह राशि लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में जमा की जा रही है।
हालांकि, कई महिलाओं के खातों में अब तक यह राशि नहीं पहुँची है, जिससे वे चिंतित हैं। कई लाभार्थी यह जानना चाहती हैं कि उनकी सहायता राशि क्यों रोकी गई है और इसे प्राप्त करने के लिए उन्हें क्या करना चाहिए। यदि आपको अभी तक योजना के तहत ₹7500 नहीं मिले हैं, तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किन कारणों से आपकी राशि रुकी हो सकती है और इसे पाने के लिए क्या कदम उठाने चाहिए।
Maiya Samman Yojana 7500 Not Received Update
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना |
राज्य | झारखंड |
लाभार्थी | राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं |
प्रति माह सहायता राशि | 2500 रुपये |
इस बार मिलने वाली राशि | 7500 रुपये (तीन माह की एक साथ) |
किस्त मिलने की तिथि | मार्च 2025 से पहले |
आधिकारिक वेबसाइट | https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
Maiya Samman Yojana Official Website
Maiya Samman Yojana 7500 Not Received
झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के लाभार्थियों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की है। इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में तीन महीने की राशि एक साथ भेजी जा रही है, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त होकर अपने परिवार की आवश्यकताओं को पूरा कर सकें।
इस बार जनवरी, फरवरी और मार्च 2025 की कुल ₹7500 की राशि बैंक खातों में जमा की जा रही है। हालांकि, कई महिलाओं को मईया सम्मान योजना की छठी, सातवीं और आठवीं किस्त की राशि अभी तक प्राप्त नहीं हुई है, जिससे वे चिंतित हैं। ऐसे में, उनके खाते में पैसे न आने के संभावित कारणों और बकाया राशि प्राप्त करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी इस लेख में दी जाएगी।
मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना Form कैसे भरें, महिलाओं को मिलेंगे 1000 रु हर महीने
इन 5 कारणों से महिलाओ नहीं मिल रहा 7500 रुपये
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत 8 मार्च से ही लाखों महिलाओं के खाते में पैसा भेजा जा रहा है। परंतु 21 लाख महिलाओं महिलाओं को रिजेक्ट कर दिया गया है और बहुत से महिलाओं के खाते में अभी तक एक भी किस्त नहीं डाला गया है, ये सब केवल इन 5 कारणों के वजह से हो रहा है जो निम्नलिखित हैं –
- DBT Active नहीं होना – यदि आपका बैंक खाता DBT ऐक्टिव नहीं है तो पैसे आपके खाते में नहीं आएंगे।
- आवेदन Approve ना होना – जिनका आवेदन अभी तक स्वीकृत नहीं हुआ है उनका नाम लाभार्थी सूची में नहीं जोड़ा गया है।
- आवेदन रिजेक्ट हो जाना – कई महिलाओं के आवेदन गलत दस्तावेज़, अधूरी जानकारी या सही पात्रता ना होने के वजह से रिजेक्ट कर दिए गए हैं।
- लिस्ट में नाम ना होना – यदि सत्यापन होने के दौरान कोई त्रुटि हुई है तो आपका नाम फाइनल लिस्ट में नहीं आ सकता है।
- भौतिक सत्यापन पूरा ना होना – झारखंड सरकार केवल उन्हीं लाभार्थियों को पैसा दे रही है जिनका फिजिकल वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है।
किन लाभार्थियों को मिल रहा है पैसा
मंईया सम्मान योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को दिया जा रहा है जो पात्रता के सभी मानकों को पूरा करती हैं। सरकार ने साफ कर दिया है कि केवल वे महिलाएं जिनका भौतिक सत्यापन हो चुका है और जिनका बैंक खाता आधार से लिंक है, उन्हें ही योजना की राशि प्राप्त होगी। यदि किसी महिला का सत्यापन अधूरा है या बैंक खाता आधार से जुड़ा नहीं है तो उन्हें इस बार की राशि नहीं मिलेगी।
कितनी महिलाओं को मिला पैसा और कितनों का रोका गया
सरकारी आंकड़ों के अनुसार दिसंबर 2024 में पांचवीं किस्त लगभग 56 लाख महिलाओं को दी गई थी लेकिन इस बार छठी, सातवीं और आठवीं किस्त केवल 38 लाख महिलाओं को ही मिल रही है। इसका मुख्य कारण भौतिक सत्यापन के दौरान 18 लाख महिलाओं को “होल्ड” पर रखना और 1 लाख महिलाओं को अपात्र घोषित करना है। यानी अभी केवल पात्र महिलाओं को ही योजना का लाभ दिया जा रहा है।
Maiya Samman Yojona Status Check 2025
38 लाख महिलाओं को मंईया सम्मान योजना का मिल चुका पैसा
झारखंड सरकार ने मंईया सम्मान योजना के तहत पहले चरण में 38 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 7500 रुपये की राशि जमा कर दी है। जिन महिलाओं का नाम पहले से सत्यापित था और दस्तावेज सही थे, उनके खाते में यह राशि ट्रांसफर हो गई है।
हालांकि, कई महिलाओं के खातों में अभी भी यह राशि ट्रांसफर नहीं हुई है। इसकी वजह भौतिक सत्यापन (Physical Verification) और दस्तावेजों में त्रुटि बताई जा रही है। राज्य सरकार ने अब इन त्रुटियों को सुधारने का निर्णय लिया है और जिन महिलाओं का सत्यापन पूरा हो चुका है, उनके खाते में भी राशि 31 मार्च तक ट्रांसफर कर दी जाएगी।
18 लाख महिलाओं के खाते में पैसा कब मिलेगा?
मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत जिन 18 लाख महिलाओं के खातों में अभी तक राशि ट्रांसफर नहीं हुई है, उनके लिए प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार जिन महिलाओं का भौतिक सत्यापन पूरा हो चुका है और दस्तावेज सही हैं, उनके खाते में 31 मार्च 2025 तक यह राशि भेज दी जाएगी।
राज्य सरकार ने कहा है कि अगर किसी लाभार्थी के दस्तावेजों में त्रुटि है या सत्यापन अधूरा है, तो उन्हें जल्द से जल्द इसे पूरा करने का निर्देश दिया गया है। अगर आपने अभी तक अपना सत्यापन पूरा नहीं किया है, तो इसे तुरंत पूरा करें ताकि आपको योजना का लाभ समय से मिल सके।
Maiya Yojana 7500 Payment Status कैसे चेक करें?
अगर आप जानना चाहती हैं कि आपके खाते में मंईयां सम्मान योजना के तहत ₹7500 की राशि ट्रांसफर हुई है या नहीं, तो नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें –
- सबसे पहले आप झारखंड सरकार द्वारा जारी मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर चलें जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर आपको “भुगतान स्थिति (Payment Status)” के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब लॉगिन पेज पर अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज कर पोर्टल में लॉगिन करना है।
- इसके बाद आपको अपना आवेदन क्रमांक संख्या और कैप्चा कोड भरना है फिर “सबमिट” के बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अगले पेज में आपको दिखेगा की 7500 रूपये आपके खाते में जमा हुए हैं या नहीं।
अगर आपको पेमेंट स्टेटस चेक करने में कोई समस्या आती है तो आप मंईयां सम्मान योजना की हेल्पलाइन नंबर 1800-890-0215 पर संपर्क कर सकते हैं।
Maiya Samman Yojana Payment Check By Mobile
सभी लाभार्थी महिलाएं घर बैठे अपने मोबाइल से भी मंईया सम्मान योजना का पैसा चेक कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले बैंक की टोल फ्री नंबर पर कॉल करना होगा। कॉल करने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आएगा जिसमें बैंक खाते की वर्तमान राशि दिखाई देगी। इस तरह आप आसानी से जान सकती हैं कि पैसा आया है या नहीं।
Maiya Samman Yojana Payment Check By Bank App
यदि ऊपर बताए गए तरीकों से पैसा चेक करने में समस्या आ रही है तो बैंक ऐप के जरिए भी स्टेटमेंट डाउनलोड करके बैलेंस देख सकते हैं।
- सबसे पहले अपने बैंक का ऑफिशियल ऐप डाउनलोड करें (जैसे SBI Yono, Union Bank Vyom आदि)।
- उसके बाद ATM कार्ड की मदद से लॉगिन करें।
- फिर स्टेटमेंट वाले ऑप्शन पर जाएं और स्टेटमेंट डाउनलोड करें।
- और लास्ट में स्टेटमेंट में चेक करें कि 7500 रुपये जमा हुए हैं या नहीं।