Mahtari Vandana Yojana 14th Kist: छत्तीसगढ़ राज्य की लगभग 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत अप्रैल माह की 14वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। यह योजना हर महीने महिलाओं को 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है, जो कि 1 से 10 तारीख के बीच डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है।
हालांकि, इस बार अप्रैल महीने की 14वीं किस्त अभी तक जारी नहीं की गई है, जिससे महिलाएं चिंतित हैं। लेकिन घबराने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि सरकार द्वारा कभी भी इस किस्त की राशि खातों में ट्रांसफर की जा सकती है। महतारी वंदन योजना की 14वीं किस्त आपको मिली है या नहीं, इसका स्टेटस ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर चेक किया जा सकता है। इसके लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार कार्ड की जानकारी भरनी होगी।
Mahtari Vandana Yojana 14th Installment Date
महतारी वंदन योजना क्या है?
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है।
अब तक इस योजना का लाभ करीब 70 लाख महिलाएं उठा चुकी हैं और उन्हें कुल 13 किस्तें प्राप्त हो चुकी हैं। पिछली यानी 13वीं किस्त की राशि महिलाओं के खातों में 8 मार्च 2025 को भेजी गई थी। इसका स्टेटस आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
अब महिलाओं को अप्रैल माह में 14वीं किस्त की राशि मिलने का इंतजार है, जो जल्द ही उनके खातों में भेजी जाएगी।
सरकार का उद्देश्य इस सहायता के जरिए महिलाओं को उनकी बुनियादी जरूरतों, स्वास्थ्य और पोषण की देखभाल के लिए आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे किसी पर निर्भर न रहें और आत्मविश्वास के साथ जीवन जी सकें।
Mahtari Vandana Yojana 14th Kist Date
जैसा कि आप जानते हैं कि मार्च महीने की राशि महिलाओं के खाते में 8 मार्च 2025 से आनी शुरू हुई थी। कई महिलाओं को 15 मार्च 2025 तक भी यह राशि प्राप्त हुई है, ऐसे में 14वीं किस्त की राशि भी 6 से 10 तारीख के बीच जारी की जा सकती है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रामनवमी और हनुमान जयंती के त्योहारों को देखते हुए सरकार जल्दी सहायता राशि जारी कर सकती है।
सरकार द्वारा अभी Mahtari Vandana Yojana 14th Installment Date की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन जैसे ही सहायता राशि जारी होगी वैसे ही SMS के माध्यम से आपको सूचना प्राप्त हो जाएगी। इसकी सटीक जानकारी के लिए आप हमारे वेबसाइट पर विजिट करते रहें जहां हम सहायता राशि जारी होते ही आपको सूचित करेंगे।
अप्रैल में इस दिन जारी होगी महतारी वंदना योजना की 14वीं किस्त
Mahtari Vandana Yojana 2025 के लिए पात्रता
- महतारी वंदना योजना के लिए छत्तीसगढ़ राज्य की स्थाई निवासी महिलाएं पात्र हैं।
- राज्य की सभी विवाहित, विधवा और तलाकशुदा और निराश्रित महिलाएं इसका लाभ उठा सकती हैं।
- इसके लिए महिला की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 60 वर्ष हो सकती है।
- 60 वर्ष से अधिक उम्र होने के बाद महिलाओं के नाम लाभार्थी सूची से हटा दिए जाएंगे।
- इसके लिए महिला के परिवार की कुल वार्षिक आय 2.5 लाख या इससे कम ही होनी चाहिए।
- महिला के परिवार में कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- महिला के पास खुद का एकल बैंक खाता होना चाहिए जिसमे डीबीटी Enable हो।
Mahtari Vandana Yojana 14th Kist Status कैसे चेक करें?
महतारी वंदन योजना की 14वीं किस्त जारी होते ही आप इसका पेमेंट स्टेटस ऑनलाइन देख सकते है। स्टेटस देखने के लिए आपको नीचे दिए गए आसान से चरणों का अनुसरण करना होगा –
- सबसे पहले आप महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- योजना के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज में दिए गए “मेनू बार” पर क्लिक करना है।
- इसके बाद दिए गए विकल्प “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” पर क्लिक करे।
- अब आपके सामने नया पेज खुलेगा, इस पेज में अपना आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करे।
- इसके बाद दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करके “सबमिट” विकल्प पर क्लिक कर दे।
- इतना करने के बाद आपके सामने सभी किस्तों के भुगतान का विवरण खुलकर आ जाएगा।
Mahtari Vandana Yojana 14th Kist में कितने रुपए मिलेंगे?
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महतारी वंदन योजना के अंतर्गत महिलाओं को ₹1500 प्राप्त होने की बात कही जा रही है। कहा जा रहा है कि 14th किस्त के अंतर्गत महिलाओं को ₹1500 प्राप्त हो सकते हैं, सरकार रामनवमी के अवसर पर 1500 जारी कर सकती है। लेकिन सरकार की ओर से ऐसी किसी बात की पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए इस बार भी महिलाओं को ₹1000 की सहायता राशि प्राप्त होगी।