Mahtari Vandana Yojana 14th Installment Date: अप्रैल में इस दिन जारी होगी महतारी वंदना योजना की 14वीं किस्त

Mahtari Vandana Yojana 14th Installment Date: अप्रैल में इस दिन जारी होगी महतारी वंदना योजना की 14वीं किस्त

Mahtari Vandana Yojana 14th Installment Date: छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के तहत अब तक 13 किस्तों की राशि लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जा चुकी है। अब सभी की निगाहें 14वीं किस्त पर टिकी हुई हैं, जिसे लेकर करीब 70 लाख महिलाओं को बेसब्री से इंतजार है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

अप्रैल माह में सरकार द्वारा 14वीं किस्त की राशि जारी की जाएगी। अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद जरूरी है। इसमें हम आपको न केवल 14वीं किस्त की संभावित तिथि के बारे में जानकारी देंगे, बल्कि योजना का स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें, यह भी बताएंगे।

Mahtari Vandana Yojana Online Form 2024- महिलाओं को हर महीने मिलेंगे, 1000 रुपये,जानें शर्तें और नियम

Mahtari Vandana Yojana क्या है?

महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की सबसे सफल योजनाओं में से एक है। इस योजना की शुरुआत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए की गई है। सरकार द्वारा इस योजना के तहत हर महीने ₹1000 की सहायता राशि दी जा रही है और लगभग 70 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है। अब तक महिलाओं को 13 किस्तों का लाभ मिल चुका है और अब जल्दी ही अप्रैल माह की किस्त महिलाओं के खाते में आने वाली है।

Mahtari Vandana Yojana 14th Installment Date

महतारी वंदन योजना के तहत अब तक 13 किस्तें लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जा चुकी हैं। अब सभी को 14वीं किस्त का इंतजार है, जिसकी राशि ₹1000 प्रति लाभार्थी होगी। हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से आधिकारिक तिथि की पुष्टि नहीं हुई है। हर महीने की तरह इस बार भी उम्मीद है कि 1 से 10 अप्रैल 2025 के बीच किसी भी दिन यह राशि लाभार्थियों के खाते में भेजी जा सकती है।

पिछली बार, यानी 13वीं किस्त की राशि 8 मार्च 2025 को आनी शुरू हुई थी। ऐसे में संभावना है कि सरकार इस बार भी 8 से 10 अप्रैल के बीच सहायता राशि जारी कर सकती है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स यह भी दावा कर रही हैं कि इस बार रामनवमी और हनुमान जयंती जैसे पावन पर्वों के कारण राशि समय से पहले भी जारी हो सकती है।

ध्यान दें – जब भी राशि खाते में आएगी, SMS के माध्यम से सूचना प्राप्त होगी। आप चाहें तो बैंक जाकर या ऑनलाइन माध्यम से भी किस्त की स्थिति चेक कर सकते हैं।

Mahtari Vandana Yojana 13th Installment List 2024: How to Check Payment Status

Mahtari Vandana Yojana 14th Installment में कितने रुपए मिलेंगे?

जब से महतारी वंदना योजना की शुरुआत हुई है, तब से महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है। लेकिन अब 14वीं किस्त को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रामनवमी के अवसर पर सरकार महिलाओं को ₹1500 की राशि प्रदान कर सकती है। कुछ रिपोर्ट्स यह भी दावा कर रही हैं कि इसी महीने से ₹1500 की सहायता राशि मिलनी शुरू हो सकती है।

हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए फिलहाल महिलाओं को ₹1000 की नियमित राशि मिलने की उम्मीद रखनी चाहिए। जब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं होती, तब तक यह मानकर चलें कि हर महीने की तरह इस बार भी ₹1000 की राशि ही दी जाएगी। जैसे ही सरकार कोई नई घोषणा करती है, हम आपको सबसे पहले अपडेट करेंगे।

Mahtari Vandana Yojana 14th Installment के लिए पात्रता

  • छत्तीसगढ़ की स्थाई महिला निवासी को योजना का लाभ मिलेगा।
  • इसके लिए राज्य की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, निराश्रित वर्ग की महिलाएं लाभ लेने के पात्र होंगी।
  • इस योजना का लाभ महिला की न्यूनतम आयु 23 वर्ष व अधिकतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए।
  • इसके लिए महिला के परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपए या इससे कम होनी चाहिए।
  • महिला टैक्स पेयर नहीं होनी चाहिए, ना ही  परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता होना चाहिए।
  • परिवार के पास ट्रैक्टर के अलावा अन्य चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।

Mahtari Vandana Yojana 14th Installment Payment Status कैसे चेक करें?

महतारी वंदन योजना की 14वीं किस्त जारी होने के बाद आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके पेमेंट स्टेटस चेक कर पाएंगे –

  • सबसे पहले आप महतारी वंदना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके होम पेज पर दिए गए “मेनू अनुभाग” पर क्लिक करें।
  • अब इस अनुभाग में दिए गए विकल्प “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” पर क्लिक करें।
  • अगले चरण में एक पेज खुलकर आएगा, इसमें अपना लाभार्थी क्रमांक और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • फिर “सबमिट” के बटन पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद 14वीं किस्त की स्थिति आपको देखने को मिल जाएगी।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top