Ladki Bahin Yojana 2100 Payment: महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई माझी लाडकी बहिन योजना के तहत महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। महायुति गठबंधन ने चुनाव से पहले वादा किया था कि सरकार बनने के बाद इस राशि को बढ़ाकर ₹2100 प्रति माह किया जाएगा।
अब जब महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की सरकार बन चुकी है, तो महिलाओं के मन में यह सवाल है कि ₹2100 की राशि कब से मिलेगी। इस विषय पर सरकार की ओर से हाल ही में कुछ महत्वपूर्ण अपडेट जारी किए गए हैं।
अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं और इस अपडेट के बारे में विस्तार से जानना चाहती हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
Ladki Bahin Yojana 2100 Payment Overview
आर्टिकल का नाम | Ladki Bahin Yojana 2100 Payment |
योजना का नाम | माझी लाडकी बहिन योजना |
राज्य | महाराष्ट्र |
लाभार्थी | राज्य की योग्य महिलाएं |
पुराना लाभ | 1500 रुपये प्रति माह |
नया लाभ | 2100 रुपये प्रति माह |
घोषणा | महायुति सरकार द्वारा चुनाव से पहले |
आधिकारिक वेबसाईट | ladakibahin.maharashtra.gov.in |
Ladki Bahin Yojana 2100 Payment Date
महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए माझी लाडकी बहिन योजना शुरू की है। यह योजना मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना की तर्ज पर बनाई गई थी। वर्तमान में, इस योजना के तहत महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह दिए जा रहे हैं।
महायुति गठबंधन ने चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया था कि यदि उनकी सरकार बनती है तो इस राशि को 2100 रुपये प्रति माह तक बढ़ाया जाएगा। हालांकि, महाराष्ट्र में महायुति सरकार बनने के बाद भी, हाल ही में पेश किए गए 2025 के महाराष्ट्र बजट में इस योजना की राशि में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
ऐसे में महिलाओं के मन में सवाल उठ रहा है कि 2100 रुपये की बढ़ी हुई राशि कब मिलेगी? यदि सरकार इस योजना में किसी बदलाव या वृद्धि की घोषणा करती है, तो इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसलिए, इस योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को समझना आवश्यक है।
मांझी लाडकी बहीण योजना अप्रूवल लिस्ट हुआ जारी, सिर्फ 2 मिनट में चेक करें
Ladki Bahin Yojana 2100 Payment के लिए पात्रता
- लाडकी बहिन योजना के लिए महिला महाराष्ट्र राज्य की निवासी होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाली लाभार्थी महिला की आयु 21 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
- लाभार्थी महिला के परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- लाभार्थी महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सांसद या विधायक नहीं होना चाहिए।
- लाभार्थी महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- लाडकी बहिन योजना के लिए सभी विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्त और निराश्रित महिलाएं पात्र हैं।
- लाभार्थी महिला के परिवार में ट्रैक्टर के अलावा कोई अन्य चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
महाराष्ट्र की महिलाओं को 2100 रुपये कब मिलेंगे?
महायुति गठबंधन की सरकार बनने के बाद सभी महिलाएं उम्मीद कर रही थीं कि जल्द ही लाडकी बहिन योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि को 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये कर दिया जाएगा। लेकिन अभी तक सरकार की ओर से इस पर कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया है।
परंतु हाल ही में महाराष्ट्र सरकार का 2025 का बजट पेश किया गया था, जिसमें लाडकी बहिन योजना को लेकर कोई नई घोषणा नहीं की गई। इसके बजाय इस बार पहले आवंटित राशि से भी कम फंडिंग दी गई है। सरकार ने 36,000 करोड़ रुपये का बजट इस योजना के लिए रखा है लेकिन इसमें 2100 रुपये की बढ़ोतरी पर कोई चर्चा नहीं हुई।
लाडकी बहीण योजना का स्टेटस चेक करें, सिर्फ 2 मिनट में
मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने दी महिलाओं को खुशखबरी
भले ही सरकार की ओर से बजट में 2100 रुपये को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है लेकिन मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने अपनी बात रखते हुए कहा कि राजकोषीय संतुलन प्राप्त होने के बाद सरकार चुनाव से पहले किए गए वादे को जरूर पूरा की जाएगी। यानी सरकार ने इस योजना की राशि बढ़ाने से पूरी तरह इनकार नहीं किया है लेकिन अभी इसके लिए कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
महिलाओं के लिए यह खुशी की बात है कि भविष्य में उन्हें 2100 रुपये की राशि अवश्य मिलेगी लेकिन फिलहाल उन्हें 1500 रुपये ही मिलते रहेंगे। सरकार की ओर से जैसे ही इस पर कोई नया अपडेट आता है, हम आपको इसकी जानकारी जरूर देंगे।