Ladki Bahin Yojana 10th Installment Update News In Hindi : महाराष्ट्र राज्य सरकार के द्वारा 8 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन 8th और 9th किस्त का भुगतान किया गया है। जिसमें महिलाओं के बैंक खाते में ₹3000 की राशि आर्थिक सहायता के रूप में ट्रांसफर की गई है। इसमें लगभग राज्य की 2 करोड़ 41 लाख महिलाओं के बैंक खाते में राशि ट्रांसफर की गई है।
अब महाराष्ट्र सरकार के द्वारा महिलाओं के खाते में 10वीं किस्त का भुगतान अप्रैल महीने में की जाने वाला है। सूत्रों के मुताबिक 10वीं किस्त के भुगतान की बात करें तो सरकार 10वीं किस्त का भुगतान 10 अप्रैल 2025 से पहले महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से पैसा भेज देगी।
केवल इन महिलाओं को मिलेगी अप्रैल महीने की 10 वीं किस्त की राशि
Ladki Bahin Yojana 10th Installment Latest Update
महाराष्ट्र राज्य सरकार के द्वारा 10 मार्च 2025 को वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया है। जिसके अंतर्गत लाडकी बहीण योजना के बजट को नहीं बढ़ाया गया है पिछले साल की तरह इस साल भी 36000 करोड़ रूपया का बजट आवंटित किया गया है। इसका मतलब यह है कि आने वाले समय में इस योजना की राशि में वृद्धि नहीं होने वाली है।
परंतु मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जानकारी दी है की आने वाले समय में इस योजना की राशि को बढ़ाकर ₹1500 से ₹2100 कर दिया जाएगा, लेकिन यह राशि कुछ महीनो के बाद बढ़ाई जाएगी।
Ladki Bahin Yojana 10th Installment Highlights
पोस्ट का नाम | Ladki Bahin Yojana 10th Installment |
योजना का नाम | लाडकी बहीण योजना |
योजना की शुरुआत कब हुई | 28 जून 2024 |
योजना को शुरू किया | महाराष्ट्र राज्य सरकार के द्वारा |
योजना का मुख्य उद्देश्य | राज्य की महिलाओं को आर्थिक सम्मान देना |
योजना से लाभार्थी | राज्य के सभी पात्र महिलाओं को ₹1500 की आर्थिक मदद देना |
10वीं किस्त की तारीख | 10 अप्रैल 2025 से पहले |
स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
योजना की आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन या ऑफलाइन |
50 लाख महिला हो सकती है अपात्र ?
महाराष्ट्र राज्य में कई ऐसी लाखों महिलाएं जिन्होंने लाड़की बहिन योजना के नियमों का पालन न करते हुए वह महिला इस योजना का लाभ ले रही है। इस बारे में जानकारी देते हुए राज्य के उपमुख्यमंत्री तथा वित्त मंत्री अजित पवार में बताया कि सरकार के द्वारा उन अपात्र महिलाओं के द्वारा पैसे वापस नहीं लिए जाएंगे।
लेकिन उन महिलाओं को इस योजना के तहत आगे लाभ नहीं मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट की जानकारी के अनुसार अब तक इस योजना के तहत 9 लाख महिलाओं को अपात्र किया गया है। और 50 लाख महिला अपात्र होने की संभावना जताई जारी है।
क्या अप्रैल में मिलेंगे 2100 रुपये?
विधानसभा चुनाव के दौरान महायुति सरकार के द्वारा राज्य के लाडली बहनों को वादा किया गया था। अगर हम सत्ता में वापस आते हैं तो इस योजना के तहत महिलाओं को 2100 राशि हर महीने देंगे। लेकिन मार्च महीना समाप्त होने आ रहा है। फिर भी सरकार ने इस बारे में कोई भी निर्णय नहीं लिया है। इसलिए महिलाओं को अप्रैल महीने में ₹2100 नहीं मिलेंगे।
लेकिन इस बारे में जानकारी देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमने जो वादा महिलाओं को किया है। वह वादा हम जल ही पूरा करेंगे। इसलिए महिलाओं को आने वाले दिनों में इस योजना के तहत 2100 मिलेंगे।
मार्च महीने के ₹1500 रुपये इस दिन मिलेंगे। इन महिलाओं को नहीं मिलेगी 9 वीं किस्त
Ladki Bahin Yojana 10th Installment Update
महाराष्ट्र राज्य के लाडली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। सरकार के द्वारा लाड़की बहिन योजना की 10 वि क़िस्त जल्द ही जमा की जाने वाली है। मीडिया रिपोर्ट की जानकारी के अनुसार 6 अप्रैल से लेकर 10 अप्रैल 2025 के बीच महिलाओं के खाते में इस योजना की 10 वी क़िस्त ( Ladki Bahin Yojana 10th Installment ) जमा की जाने वाली है।
Ladki Bahin Yojana 10th Installment Status Check कैसे करें
अगर आप लाडकी बहीण योजना के अंतर्गत मिलने वाली 10वीं किस्त का स्टेटस देखना चाहते हैं, तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप तरीके से फॉलो करके बहुत आसानी से देख सकते हैं-
- सर्वप्रथम आपको महाराष्ट्र की लाडकी बहीण योजना ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है।
- वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर आपको अर्जदार लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- फिर आपको लॉगिन करने के लिए अपना मोबाइल नंबर पासवर्ड और नीचे दिए गए कैप्चर कोड को भरने के बाद Login के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाता है, जिसमें आपको भुगतान की स्थिति का विकल्प देखने को मिल जाता है। इस विकल्प पर आपको क्लिक कर देना होता है।
- उसके बाद आपको एक नए पेज पर अपनी आवेदन क्रमांक संख्या और कैप्चर कोड को दर्ज करके सबमिट कर देना होता है।
- फिर आपके सामने लाडकी बहीण योजना की 10वीं किस्त का पेमेंट स्टेटस खुलकर आपके सामने आ जाता है।
- इस तरह से बहुत आसानी से आप Ladki Bahin Yojana 10th Installment Status Check कर सकते हैं।