Ladki Bahin Yojana 10th Installment List: महाराष्ट्र सरकार जल्द ही लाडकी बहीण योजना की 10वीं किस्त जारी करने जा रही है। लेकिन यह किस्त केवल उन्हीं महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जाएगी जिनके नाम सरकार द्वारा जारी की गई लाभार्थी सूची में शामिल हैं।
सरकार ने इस बार पात्रता की कड़ाई से जांच की है। जिन महिलाओं ने गलत दस्तावेजों या अपात्रता के बावजूद योजना का लाभ लिया था, उन्हें इस सूची से हटा दिया गया है। इसके लिए सभी आवेदन पत्रों की दोबारा समीक्षा की गई है और नई लाभार्थी सूची तैयार की गई है।
यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो आपका नाम इस नई सूची में होना अनिवार्य है। केवल सूची में नाम होने पर ही 10वीं किस्त मिलेगी।
इसलिए सभी महिलाओं से अनुरोध है कि वे तुरंत लाडकी बहीण योजना की 10वीं किस्त की लाभार्थी सूची चेक कर लें। सूची देखने की पूरी प्रक्रिया नीचे दिए गए लेख में सरल भाषा में समझाई गई है।
Ladki Bahin Yojana Offline Apply 2025 :खुशखबरी, अब ऐसे करें लाड़की बहिन योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन
Ladki Bahin Yojana क्या है?
महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए लाडकी बहीण योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता दी जा रही है। सरकार की योजना है कि आने वाले कुछ महीनों में इस सहायता राशि को बढ़ाकर ₹2100 प्रति माह कर दिया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को महिलाओं की आर्थिक रूप से मदद करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि उन्हें किसी दूसरे पर निर्भर न रहना पड़े।
Ladki Bahin Yojana 10th Installment List Out
माझी लाडकी बहिण योजना के तहत अब तक लगभग 2 करोड़ 41 लाख महिलाओं ने पंजीकरण कराया है। इनमें से जो महिलाएं योजना की पात्रता को पूरी करती हैं, उन्हें सरकार ने अब तक 9 किस्तों का लाभ प्रदान किया है। अब सरकार ने अप्रैल माह के लिए 10वीं किस्त जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है।
इस बार जिन महिलाओं को ₹1500 की राशि मिलने वाली है, उनके नाम की सूची सरकार द्वारा जारी कर दी गई है। यह सूची ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से देखी जा सकती है।
यदि आप यह जानना चाहती हैं कि आपको यह किस्त मिलेगी या नहीं, तो आप जारी की गई पात्र महिलाओं की सूची में अपना नाम चेक कर सकती हैं। केवल उन्हीं महिलाओं को शामिल किया गया है जो योजना के लिए पूरी तरह से पात्र हैं। जो महिलाएं अब पात्रता मानदंडों पर खरी नहीं उतरतीं, उन्हें सूची से बाहर कर दिया गया है और आगे से उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
इस बार की लिस्ट में ऐसी महिलाएं भी शामिल हैं जिन्हें पिछली 8वीं और 9वीं किस्त की राशि नहीं मिली थी। सरकार अब उन महिलाओं को एक साथ 8वीं, 9वीं और 10वीं किस्त की कुल ₹4500 की राशि प्रदान करने जा रही है।
Ladki Bahin Yojana 10th Installment कब आयेगा?
माझी लाडकी बहीण योजना के अंतर्गत पंजीकृत सभी महिलाओं को 10वीं किस्त के आने का बेसब्री से इंतजार है। इस बार अप्रैल माह की किस्त 2 चरणों में लाभार्थी महिलाओं के खाते में पहुंचाई जाएगी। इसका पहला चरण 24 अप्रैल से और दूसरा चरण 27 अप्रैल से शुरू हो सकता है।
लाडकी बहीण योजना 2025 के लिए पात्रता
- लाडकी बहीण योजना की आवेदिका महिला महाराष्ट्र राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- इसके लिए महिला की उम्र 18 से 65 वर्ष तक हो सकती है।
- आवेदन करने वाली महिला या महिला के परिवार में कोई सदस्य सरकारी पद या टैक्स पेयर नहीं होना चाहिए।
- महिला के परिवार में ट्रैक्टर के अलावा कोई चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए और उनकी सालाना आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
- महिला का एकल खाता ( जिसमें डीबीटी सक्रिय हो) होना चाहिए।
Ladki Bahin Yojana 10th Installment List कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर होम पेज पर मौजूद “अर्जदार लॉगिन” विकल्प पर क्लिक करें।
- अब नया पेज खुलेगा, इसमें मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- इसके बाद दिए गए विकल्प “Application Made Earlier” पर क्लिक करें।
- फिर “Application Status” विकल्प पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद स्क्रीन पर आवेदन का स्टेटस खुलकर आ जाएगा, अगर यहां Approved लिखा मिलता है तो आपका नाम Majhi Ladki Bahin Yojana 10th Installment List में दर्ज है।
Note: नारी शक्ति दूत ऐप पर लॉगिन करके भी आप लाभार्थी सूची में ऑनलाइन अपना नाम चेक कर सकते हैं। वहीं ऑफलाइन लाभार्थी सूची चेक करने के लिए ग्राम/ब्लॉक कार्यालय या जन सेवा केंद्र में विजिट कर सकते हैं।
लाडकी बहीण योजना 10वीं किस्त का स्टेटस कैसे देखें?
- माझी लाडकी बहीण योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- होम पेज में दिए गए “अर्जदार लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक कीजिए।
- लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन कीजिए।
- फिर दिए गए “भुगतान स्थिति” विकल्प पर क्लिक कीजिए।
- इसके पश्चात आवेदन क्रमांक और कैप्चा कोड दर्ज करके “सबमिट” के बटन पर क्लिक कीजिए।
- इसके बाद सभी किस्तों का विवरण आपको देखने को मिल जाएगा।