Maiya Samman Yojana Official Website Link Launch: झारखंड सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता पहुंचने के लिए मैया सम्मान योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि दी जाती थी लेकिन अब सरकार द्वारा इस राशि को बढ़ाकर ₹2500 हर महीने देने का ऐलान किया है। सभी महिला इस योजना के तहत ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकती हैं।
झारखंड सरकार द्वारा इस योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए एक ऑफिशियल वेबसाइट लॉन्च किया गया है जिसके माध्यम से आप योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन एवं आवेदन का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं। योजना से संबंधित सभी सुविधाएं आधिकारिक पोर्टल पर दी गई है। इसलिए आगे इस आर्टिकल में हम आपको मईयां सम्मान योजना से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी देने वाले हैं। साथ ही हम आपको Maiya Samman Yojana Official Website क्या है इसका लिंक भी देने वाले हैं तो इस आर्टिकल में अंत तक बन रहे।
Maiya Samman Yojana Official Website- Overview
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana Official Website Launch 2025 |
योजना का नाम | मईयां सम्मान योजना |
लॉन्च वर्ष | 2025 |
योजना का उद्देश्य | झारखंड की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
लाभार्थी | 18 से 50 वर्ष की महिलाएँ |
महीने की सहायता राशि | ₹2500 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
समस्या समाधान | ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की सुविधा |
नई ऑफिशियल वेबसाइट | https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
मईयां सम्मान योजना क्या है
झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा राज्य की महिलाओं को आर्थिक लाभ देने के लिए मईयां सम्मान योजना की शुरुआत की गई है। जिसके तहत राज्य की सभी लाभार्थी महिलाओं एवं बहनों को हर महीने 2500 रुपए की सहायता राशि दी जा रही है। इस योजना का लाभ राज्य की 57 लाख पंजीकृत महिलाओं को प्राप्त हो रहा है अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो आप आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करने के पश्चात आप ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से आवेदन का स्टेटस और बेनिफिशियरी लिस्ट भी चेक कर सकते हैं।
Maiya Samman Yojana Official Website Link Launch 2025
मईयां सम्मान योजना को झारखंड सरकार ने पहले से भी ज्यादा लाभकारी बनाने के लिए एक नई आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in लॉन्च की है। यह वेबसाइट आपको योजना से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियाँ प्रदान करेगी साथ ही आवेदन प्रक्रिया को और अधिक आसान बनाएगी।
इस योजना के अंतर्गत झारखंड की 18 से 50 वर्ष की महिलाएँ हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकती हैं। पहले इस योजना के आवेदन प्रक्रिया को लेकर महिलाओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था लेकिन अब नई वेबसाइट पर इन सभी परेशानियों की सारी सुविधाएँ उपलब्ध करा दी गई हैं।
Maiya Samman Yojana Official Website के द्वारा होने वाले जरूरी काम
- अब लाभार्थी अपनी समस्याएँ ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं जिससे किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान जल्दी से किया जा सकेगा।
- नए आवेदन सुधार की प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल कर दी गई है जिससे किसी को भी सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
- हर महीने की 15 तारीख तक ₹2500 की राशि लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
- आंगनवाड़ी घर-घर जाकर वेरिफिकेशन फॉर्म भरवाएँगे ताकि लाभार्थियों का सत्यापन सही तरीके से किया जा सके।
- इस नई वेबसाइट के माध्यम से कुछ लाभार्थियों के नाम सूची से हटाए जा सकते हैं जिससे केवल सही लाभार्थियों को ही योजना का लाभ मिले।
Maiya Samman Yojana Official Website के लाभ
- यह वेबसाइट पूरी तरह से ऑनलाइन आवेदन और वेरिफिकेशन को सरल बनाएगी, जिससे लाभार्थियों को अब सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
- योजना से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियाँ एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी, जिससे महिलाएँ सही, सटीक और त्वरित जानकारी प्राप्त कर सकेंगी।
- किसी भी समस्या का समाधान अब डिजिटल माध्यम से किया जाएगा, जिससे लाभार्थी सीधे ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं और उनकी समस्या का शीघ्र समाधान होगा।
- भुगतान प्रक्रिया को और अधिक सुविधाजनक बनाया गया है, जिससे लाभार्थियों को हर महीने तय समय पर 2500 रुपये प्राप्त हो सकेंगे।
मईया सम्मान योजना होगी बंद, नहीं मिलेंगे ₹2500 महीना
Maiya Samman Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
Maiya Samman Yojana Eligibility
- सबसे पहले जरूरी है कि आवेदन करने वाली महिला झारखंड राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
- और साथ ही साथ लाभार्थी की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- और आवेदिका का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
- केवल वे महिलाएँ इस योजना का लाभ उठा सकती हैं जो किसी अन्य सरकारी पेंशन या किसी योजना का लाभ नहीं ले रही हैं।
Maiya Samman Yojana Form PDF Download
मंईयां सम्मान योजना का आवेदन करने के लिए आपको इसके आवेदन फार्म की आवश्यकता होगी जो आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकालकर उपयोग कर सकती हैं।
Maiya Samman Yojana Form PDF Download : Click Here
Maiya Samman Yojana Official Website Se Apply Kaise Karein
- इस योजना मे आवेदन करने के लिए आप सबसे पहले mmmsy.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर जाइए।
- और उसके बाद आप मईयां सम्मान योजना आवेदन फॉर्म पर क्लिक कीजिए।
- और फिर अब अपने आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज कीजिए और OTP के माध्यम से सत्यापन कीजिए।
- इतना करने के बाद अपने आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारियों को सही-सही भर लीजिए।
- और फिर वहाँ पर माँगे गए दस्तावेज़ अपलोड कीजिए और आवेदन फॉर्म को जमा कर दीजिए।
- अब आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।
Maiya Samman Yojana Official Website
मंईयां सम्मान योजना के आधिकारिक पोर्टल को लांच कर दिया गया है आप मंईयां सम्मान योजना से संबंधित कार्य इसके आधिकारिक वेबसाइट कर सकती हैं।
Official Website : Click Here
Maiya Samman Yojana Online Apply कैसे करे
मईयां सम्मान योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट हमने ऊपर आपको बता दिया है अब आप उस वेबसाइट पर जाकर निचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो करके आवेदन कर सकते है –
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको Maiya Samman Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अब दिए गए मुख्य पृष्ठ में “प्रज्ञा केंद्र लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अगले पेज में लॉगिन आईडी और पासवर्ड को डालकर पोर्टल पर लॉगिन करना है।
- इसके बाद “Enter Aadhar” के विकल्प पर क्लिक करके अपना आधार नंबर दर्ज करना है और “Capture Biometric” पर क्लिक करना है।
- अभी आपको बायोमेट्रिक फिंगर वेरिफिकेशन करना है।
- इतना करने के बाद आपके आधार का पूरा डिटेल्स खुलकर आ जाएगा जिसके बाद आपको अपनी एक फोटो अपलोड करनी है।
- अब आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आएगा, इसे आपको ध्यान से भरना है।
- इसके बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करके सबमिट के बटन पर क्लिक कर लेना है।
- अंत में आवेदन के रसीद को प्रिंट आउट के रूप में निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।
Note: ऊपर बताई गई यह आवेदन की प्रक्रिया केवल तभी उपयोगी होगी जब आपके पास सीएससी लॉगिन आईडी मौजूद है। अगर आपके पास सीएससी लॉगिन आईडी नहीं है तो आपको नजदीकी सेवा केंद्र या आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर ऑफलाइन माध्यम से योजना के तहत आवेदन करना होगा।
mmmsy.jharkhand.gov.in Login कैसे करें?
मंईयां सम्मान योजना के आधिकारिक पोर्टल में लॉगिन करने के लिए आपको नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो करना होगा –
- ससबसे पहले आपको मईयां सम्मान योजना के आधिकारिक पोर्टल mmmsy.jharkhand.gov.in पर जाना होगा!
- होम पेज पर आ जाने के बाद आपको प्रज्ञा लॉगिन करें के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है!
- एक नया पेज इसके बाद आपके सामने खुलकर आ जाएगा! यहां पर आपको सीएससी आईडी पासवर्ड दर्ज करके ”Sign In” के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है!
- मैया सम्मान योजना अधिकारी पोर्टल में इसके बाद आप सफलतापूर्वक लॉगिन हो जाएंगे!
- इस प्रक्रिया को फॉलो करके आप बड़ी आसानी से मईयां सम्मान योजना पोर्टल में लॉगिन कर पाएंगे!
Maiya Samman Yojana Status Check – Official Website
मंईयां सम्मान योजना का स्टेटस चेक आप आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in से कर सकते हैं जिसके लिए आप निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करें –
- आधिकारिक वेबसाइट से स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आप mmmsy.jharkhand.gov.in पोर्टल में विजिट करें।
- मुख्य पेज पर आपको लॉगिन संबंधित लिंक मिलेगा जिसमें क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल में लॉगिन करना है।
- पोर्टल में लोगिन करने के बाद आपको अपना आधार संख्या या पंजीयन क्रमांक संख्या या राशन कार्ड संख्या को दर्ज करना है।
- इसके बाद ओटीपी वेरीफिकेशन करना है, ओटीपी वेरिफिकेशन करने के बाद आपका मंईयां सम्मान योजना का स्टेटस खुल जाएगा।
Maiya Samman Yojana List Check by Official Website
मंईयां सम्मान योजना की लिस्ट को आधिकारिक वेबसाइट से चेक करने के लिए आप निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करें –
- सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
- आधिकारिक वेबसाइट में आपको लॉगिन संबंधित लिंक मिलेगा जिसमें क्लिक कर लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करना है।
- यहां आपको बेनिफिशियरी लिस्ट के विकल्प में क्लिक करना है।
- इसके बाद पूछे जाने वाले आवश्यक जानकारी को चयन करना है।
- इसके बाद आपके सामने इस योजना की सूची खुलेगी जिसे आप चेक कर सकती हैं।
मंईयां सम्मान योजना शिकायत दर्ज कैसे करें?
- मंईयां सम्मान योजना का शिकायत दर्ज करने के लिए आप इसके आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
- मुख्य पेज पर आपको शिकायत दर्ज करें का विकल्प मिलेगा जिसमें क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आप अपनी शिकायत को दर्ज कर सबमिट करें।
- इस प्रकार से आप आधिकारिक वेबसाइट के जरिए मंईयां सम्मान योजना से संबंधित शिकायत दर्ज कर सकती हैं।
मंईयां सम्मान योजना शिकायत की स्थिति चेक कैसे करें?
- मंईयां सम्मान योजना शिकायत की स्थिति चेक करने के लिए आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
- मुख्य पेज पर आपको शिकायत की स्थिति के विकल्प में क्लिक करना है।
- इसके बाद पूछे जाने वाले आवश्यक जानकारी को आपको भरना है।
- और फिर आपके सामने आपकी शिकायत की स्थिति खुल जाएगी जिसे आप देख सकती हैं।
Maiya Samman Yojana Helpline Number
मंईयां सम्मान योजना का आधिकारिक पोर्टल को लॉन्च करने के साथ ही इस योजना के हेल्पलाइन नंबर को भी जारी किया गया है। राज्य की महिलाएं जिन्हें इस योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना करना पढ़ रहा है वह हेल्पलाइन नंबर 1800-8900-215 पर कॉल कर अपने समस्याओं का समाधान पा सकती हैं।