Maiya Samman Yojana Rs 10000 Payment: झारखंड सरकार ने होली के मौके पर लगभग 38 लाख लभुकों के बैंक अकाउंट में 7500 रुपये भेजे लेकिन करीब 18 से 20 लाख महिलाओं को अभी तक उनकी तीन किस्तों की राशि यानी 7500 रुपये नहीं मिले। इसको लेकर महिलाओं में नाराजगी था, कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन भी हुए। विपक्ष ने भी सरकार पर दबाव बनाया कि महिलाओं को उनका बकाया पैसा तुरंत दिया जाए।
अब सरकार ने इन महिलाओं के लिए एक घोषणा की है। जिन महिलाओं को अब तक पैसे नहीं मिले थे, उन्हें अब एक साथ 10,000 रुपये देने का फैसला लिया गया है। यह पैसा चार किस्तों को मिलाकर दी जाएगी। इसलिए सभी लाभार्थी महिलाओं को इसके बारे जरूर जानना चाहिए, इसके लिए इस लेख अंत तक जरूर पढ़ें।
Maiya Samman Yojana Rs 10000 Payment- Overview
पोस्ट का नाम | Maiya Samman Yojana Rs 10000 Update |
योजना का नाम | मईया सम्मान योजना |
लाभार्थी | 18 लाख महिलाएं |
योजना का लाभ | 10,000 रुपये (पिछली 7500 रु. की किस्तों समेत) |
राशि मिलने की प्रक्रिया | डीबीटी (Direct Bank Transfer) |
फॉर्म कहां मिलेगा? | ग्राम पंचायत, आंगनवाड़ी केंद्र, ब्लॉक कार्यालय |
जरूरी दस्तावेज | आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर |
कैसे मिलेगा पैसा? | भौतिक सत्यापन (Physical Verification) और DBT चालू करने के बाद |
राशि मिलने की तारीख | अप्रैल 2025 (संभावित) |
आधिकारिक वेबसाइट | mmmsy.jharkhand.gov.in |
Gaon Ki Beti Yojana 2025: गांव की बेटी को हर महीने मिलेंगें ₹500, यहां जाने पूरी जानकारी
Maiya Samman Yojana Rs 10000 Update
सरकार ने हाल ही में घोषणा की है कि जिन महिलाओं को पिछली 7,500 रुपये की किस्तें नहीं मिली थीं, उन्हें अब एक साथ 10,000 रुपये प्राप्त होंगे। यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी जाएगी।
हालांकि, इस सहायता राशि को प्राप्त करने के लिए भौतिक सत्यापन (Physical Verification) अनिवार्य होगा। यानी, लाभार्थी महिलाओं को अपने दस्तावेजों की जांच करानी होगी और बैंक खाते में DBT को सक्रिय करवाना होगा। यदि आवेदन में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो इसके सुधार के लिए एक निर्धारित फॉर्म भरकर जमा करना होगा।
18 से 20 लाख महिलाओं को अभी तक नहीं मिला पैसा
मईया सम्मान योजना के अंतर्गत झारखंड की करीब 56 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलना था। अब तक 38 लाख महिलाओं को पैसा दिया जा चुका है लेकिन 18 से 20 लाख महिलाओं को अब तक उनकी राशि नहीं मिली। इस वजह से महिलाओं में काफी आक्रोश था और उन्होंने प्रखंड कार्यालयों के विरोध प्रदर्शन भी किया था ।
विपक्षी दल बीजेपी ने भी सरकार से सवाल किया कि जब 38 लाख महिलाओं को पहले पैसा दिया जा सकता है तो बाकी 18 लाख महिलाओं को क्यों नहीं दिया जा रहा है? इस वजह से बढ़ते दबाव के कारण सरकार को अब इन महिलाओं को पैसा देने का फैसला लेना पड़ा है।
पैसा न मिलने के पीछे के मुख्य कारण
- लाभार्थी महिलाओं का बैंक अकाउंट का आधार से लिंक न होना।
- डीबीटी सिस्टम में गड़बड़ी का होना।
- भौतिक सत्यापन अभी पूरा न होना या इसके दौरान अयोग्य हो जाना।
- 50 साल से अधिक उम्र की महिलाओं का नाम लिस्ट से हटाया जाना।
- तकनीकी कारणों से भुगतान में देरी होना।
चार किस्तों का 10,000 रुपये मिलेगा एक साथ
मईया सम्मान योजना में अब राज्य सरकार ने ऐलान किया है कि जिन महिलाओं को अब तक पैसा नहीं मिला, उन्हें एक साथ 10,000 रुपये दिए जाएंगे। यह राशि चार किस्तों को मिलाकर दी जाएगी।
झारखंड विधानसभा के बजट में इस फैसले को मंजूरी दी गई और मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि कैबिनेट की मंजूरी के तुरंत बाद पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा। इससे उन महिलाओं को लाभ मिलेगा जो कई महीनों से पैसे का इंतजार कर रही थीं।
पलामू समेत सभी जिलों में पेमेंट भेजने का प्लान
सरकार ने झारखंड के सभी जिलों में पैसे भेजने की प्रक्रिया को तेज कर दी है। पलामू जिले में 88000 महिलाओं को पहले पैसा नहीं मिला था लेकिन अब 86000 महिलाओं को जल्द ही पैसा भेज दिया जाएगा।
इसी तरह राज्य के हर जिले में सरकार ने घोषणा किया है कि ईद से पहले सभी 18 से 20 लाख महिलाओं को उनकी राशि मिल जाएगी। अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं और अभी तक पैसा नहीं मिला है तो थोड़ा इंतेजार करें, जल्द ही आपके खाते में पैसा आ जाएगा।
Mazi Ladki Bahin Yojana : लाडकी बहिन योजना बंद होगी ? महायुती सरकार के मंत्री ने दिया बयान
18 लाख महिलाओं को 10,000 रूपये मिलेंगे
मईया सम्मान योजना को सरकार ने गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए शुरू किया था। इस योजना से राज्य की महिलाओं को हर महीने 2500 रूपये की वित्तीय सहायता राशि मिलती है। पांच किस्त की राशि से मिलने के बाद सरकार ने छठी, सातवीं, आठवीं किस्त का भुगतान एक साथ किया जो 38 लाख महिलाओं को प्राप्त हुआ है।
अभी भी 18 लाख से भी अधिक महिलाएं छठी, सातवीं, आठवीं किस्त के लाभ से वंचित हैं। ऐसी महिलाओं को एक साथ में छठी, सातवीं, आठवीं, नौवीं किस्त की राशि मिलेगी यानी कि ऐसी महिलाओं को एक साथ 10,000 रुपए दिए जाएंगे।
किन महिलाओं को मिलेगा 10 हजार रुपये?
अगर आप यह जानना चाहती हैं कि आपको मईया सम्मान योजना का लाभ मिलेगा या नहीं, तो इसके लिए कुछ पात्रता शर्तें हैं। केवल वही महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं जो मईया सम्मान योजना की लाभार्थी हैं। इसके अलावा जिन महिलाओं को मईया सम्मान योजना से पिछले किस्त मिल चुकी है उन्हें मिलेंगे।
इसके अलावा भौतिक सत्यापन पूरा कर चुकी महिलाओं को मईया सम्मान योजना का लाभ मिलेगा। जिन महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक और डीबीटी सक्रिय है उन्हें पैसे दिए जाएंगे। जिनके आवेदन में कोई त्रुटि है उन्हें एक नए फॉर्म भरकर जमा करना होगा, जिसके बाद ऐसी महिलाओं को 10,000 रूपये की राशि मिलेगी।
मईया सम्मान योजना का फॉर्म कहां से मिलेगा?
अगर आप मईया सम्मान योजना की लाभार्थी महिला है और आपके खाते में 7500 की राशि जमा नहीं हुई है तो इसे मैं आपको एक फॉर्म भरकर जमा करना होगा। यह फॉर्म आपको ग्राम पंचायत कार्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, ब्लॉक कार्यालय से निशुल्क प्राप्त होगा जिसको भरकर आपको संबंधित अधिकारी को जमा करना है जिसके बाद ही आपको एक साथ ₹10000 की राशि मिलेगी। इसके अलावा आप इस फॉर्म को यहां से डाउनलोड कर सकती हैं।
10000 रूपये की राशि पाने के लिए ऐसे करें आवेदन
अगर आप मईया सम्मान योजना के तहत 10 हजार रुपये प्राप्त करना चाहती हैं, तो सबसे पहले आपको अपने नजदीकी ग्राम पंचायत, आंगनवाड़ी केंद्र या ब्लॉक कार्यालय जाना है और मईया सम्मान योजना राशि नहीं मिलने की फॉर्म को प्राप्त करना है।
फॉर्म को प्राप्त करने के बाद फॉर्म में आपको पूछे जाने वाली सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है और फिर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म को संबंधित अधिकारी के पास जमा करना है जिसके बाद आपके आवेदन पर कार्य होगा और फिर आपके खाते में 10,000 रूपए की राशि जमा होगी।
Ladki Bahin Yojana 10th Installment Date: 2100 रुपये की 10 वीं किस्त इस दिन होगी जारी
मईया सम्मान योजना से 10,000 रूपये कब मिलेंगे?
अगर आपने सही तरीके से आवेदन कर दिया है और दस्तावेज मान्य हैं, तो आपको अप्रैल 2025 के पहले या दूसरे सप्ताह तक 10 हजार रुपये आपके खाते में मिल जाएंगे। सरकार इस बार सभी लाभार्थियों को जल्द से जल्द राशि देने की योजना बना रही है, ताकि कोई महिला आर्थिक तंगी में न रहे।
मईया सम्मान योजना महत्वपूर्ण कार्य
- अगर आपको अब तक 7500 रुपये नहीं मिले हैं, तो आपको जल्द से जल्द फॉर्म भरना चाहिए।
- गलत जानकारी भरने पर आपका आवेदन रद्द हो सकता है।
- अगर आपके बैंक खाते में कोई दिक्कत है (DBT बंद है), तो इसे तुरंत सही करवाएं।
- आवेदन की स्थिति जानने के लिए अपने ग्राम पंचायत या ब्लॉक कार्यालय में संपर्क करें।
निष्कर्ष
मईया सम्मान योजना उन महिलाओं के लिए अच्छा मौका है, जिन्हें अब तक उनकी किस्त नहीं मिली थी। अगर आप इस योजना की लाभार्थी हैं और आपको 7500 रुपये नहीं मिले थे, तो अब आपको एक साथ 10 हजार रुपये मिल सकते हैं। इसके लिए ग्राम पंचायत, आंगनवाड़ी केंद्र या ब्लॉक कार्यालय से फॉर्म प्राप्त कर आवेदन करना है।
अगर आपने पहले ही आवेदन कर दिया है, तो जल्द ही आपको पैसे मिल जाएंगे। अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे दूसरों के साथ भी शेयर करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकें! और इसी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहे, धन्यवाद।