Maiya Samman Yojana Physical Verification: झारखंड सरकार ने मईया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। अब उन महिलाओं के बैंक खातों में 7500 रुपये की राशि भेजी जाएगी, जिन्होंने भौतिक सत्यापन (Physical Verification) की प्रक्रिया पूरी कर ली है।
इस योजना का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। कई लाभार्थी महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है, लेकिन कुछ के खातों में अब तक राशि जमा नहीं हुई है। इसका मुख्य कारण यह हो सकता है कि उन्होंने अभी तक अपना भौतिक सत्यापन पूरा नहीं किया है। ऐसे में आपको जल्द से जल्द अपना भौतिक सत्यापन पूरा करवाना होगा।
Maiya Samman Yojana 7500 Payment: मईयां सम्मान योजना के 7500 रुपये मिले या नहीं तुरंत चेक करें
Maiya Samman Yojana Physical Verification
पोस्ट का नाम | Maiya Samman Yojana Physical Verification |
किसके द्वारा शुरू की गई | झारखंड सरकार |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
मिलने वाली राशि | 7500 रुपये |
भौतिक सत्यापन की स्थिति | 12 लाख महिलाओं का सत्यापन अधुरा |
राशि ट्रांसफर की तिथि | सत्यापन पूरा होने के बाद |
आधिकारिक वेबसाइट | http://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
Maiya Samman Yojana का भौतिक सत्यापन क्यों जरूरी है?
झारखंड सरकार ने मंईया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए भौतिक सत्यापन को अनिवार्य कर दिया है। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि योजना का लाभ केवल पात्र लाभार्थियों को ही मिले।
हाल ही में, गलत लाभार्थियों के नाम पर राशि ट्रांसफर होने की शिकायतें सामने आई थीं। इस समस्या के समाधान के लिए सरकार ने भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया लागू की है। जिन महिलाओं ने सत्यापन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है, उनके बैंक खातों में 7500 रुपये की सहायता राशि सीधे डीबीटी (DBT) के माध्यम से भेजी जाएगी।
Physical Verification के बाद कितनी महिलाओं को मिलेगा पैसा
राज्य सरकार ने मंईया सम्मान योजना के तहत कुल 57 लाख महिलाओं को लाभ देने का लक्ष्य रखा था। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह पाया गया कि कुल 43 लाख महिलाओं का ही भौतिक सत्यापन सफलतापूर्वक पूरा हो पाया है। इनमें से 38 लाख महिलाओं का डीबीटी सक्रिय है, और उनके बैंक खातों में योजना की निर्धारित राशि जमा की जा चुकी है।
वर्तमान में, 12 लाख से अधिक महिलाओं का भौतिक सत्यापन लंबित है। सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण होते ही इन महिलाओं के बैंक खातों में 7500 रुपये की राशि भेज दी जाएगी। संभवतः, राज्य की सभी पात्र महिलाओं के बैंक खातों में यह किस्त 31 मार्च 2025 तक हस्तांतरित कर दी जाएगी।
Maiya Samman Yojana 7500 Not Received: 7500 रूपये खाते में नहीं आया, तो करें यह काम
मंईया सम्मान योजना के लिए पात्रता
मंईया सम्मान योजना का लाभ पाने के लिए लाभार्थियों को निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा। जो भी महिला नीचे बताए गए पात्रता को पूर्ण करती है उनके खाते में 7500 रूपये की जमा राशि जमा की जाएगी।
- लाभार्थी महिला झारखंड की मूल निवासी निवासी होनी चाहिए तभी लाभ मिलेगा।
- महिला का उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच मे होना चाहिए अन्यथा पैसे नहीं मिलेंगे।
- 7500 की राशि पाने के लिए महिला के पास बीपीएल राशन कार्ड होना आवश्यक है।
- महिला या महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत या किसी बिजनेस के साथ जुड़ा हुआ नहीं होना चाहिए।
- लाभार्थी महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए यानी महिला का डीबीटी सक्रिय होना चाहिए।
- लाभार्थी महिला पहले से किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ नहीं ले रही हो तो ही उसे 7500 रूपये की राशि मिलेगी।
Maiya Samman Yojana भौतिक सत्यापन के लिए दस्तावेज
मंईया सम्मान योजना के भौतिक सत्यापन के लिए लाभार्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे –
- आधार कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर (जो बैंक खाते से लिंक हो)
- पैन कार्ड
Maiya Samman Yojana Physical Verification कैसे पूरा करें?
मंईया सम्मान योजना का भौतिक सत्यापन आप ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से कर सकते हैं। हम आपको नीचे दोनों ही तरीका बता रहे हैं जो आपकी सुविधा अनुसार जो भी सही हो उस तरीके से आप भौतिक सत्यापन पूरा कर सकते हैं और मंईया सम्मान योजना से लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
ऑफलाइन प्रक्रिया
अगर आप ऑफलाइन माध्यम से भौतिक सत्यापन करना चाहती हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें –
- सबसे पहले आप अपने ग्राम पंचायत कार्यालय या ब्लॉक कार्यालय में जाएं।
- जाने के बाद आपको संबंधित अधिकारी से भौतिक सत्यापन फॉर्म प्राप्त करना है।
- फिर आपको फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरना है।
- फिर आपको आधार कार्ड, बैंक खाता पासबुक और अन्य जरूरी दस्तावेज संलग्न करना है।
- इसके बाद फॉर्म को संबंधित अधिकारी के पास जमा करना है।
- इसके बाद जैसे ही सत्यापन पूरा होता है कन्फर्मेशन मैसेज आपको प्राप्त होगा।
ऑनलाइन प्रक्रिया
ऑनलाइन तरीके से भौतिक सत्यापन पूरा करने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो करें –
- सबसे पहले, मंईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- होम पेज पर “भौतिक सत्यापन अपडेट” विकल्प पर क्लिक करें।
- अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करके पोर्टल में लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद सत्यापन के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपको आधार नंबर, मोबाइल नंबर और बैंक खाता नंबर दर्ज करना होगा।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- सत्यापन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद आपको कन्फर्मेशन मैसेज प्राप्त होगा।