Maiya Samman Yojana Form Correction: झारखंड सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मंईया सम्मान योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके। हालांकि, कई बार आवेदन फॉर्म में नाम, पता, बैंक खाता या अन्य जानकारी गलत दर्ज हो जाती है, जिसके कारण लाभार्थियों को योजना का लाभ प्राप्त करने में कठिनाई होती है।
वर्तमान में, राज्य सरकार महिलाओं को छठी, सातवीं और आठवीं किस्त का भुगतान कर रही है। इन तीनों किस्तों की राशि एक साथ लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जा रही है, जिससे कुल ₹7500 की राशि प्रत्येक पात्र महिला के खाते में ट्रांसफर की जा रही है। अब तक 38 लाख महिलाओं के खातों में यह राशि जमा की जा चुकी है। हालांकि, अब भी लाखों महिलाएं ऐसी हैं, जिनके आवेदन में त्रुटियों के कारण उन्हें इस योजना की राशि प्राप्त नहीं हो पाई है।
झारखंड सरकार ने इस समस्या को ध्यान में रखते हुए लाभार्थियों को अपने आवेदन फॉर्म में सुधार (Correction) करने का विकल्प दिया है। जिन महिलाओं के आवेदन में कोई गलती हुई है, वे अब ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से अपने फॉर्म में सुधार कर सकती हैं।
Maiya Samman Yojana 7500 Payment: मईयां सम्मान योजना के 7500 रुपये मिले या नहीं तुरंत चेक करें
Maiya Samman Yojana Form Correction Overview
पोस्ट का नाम | Maiya Samman Yojana Form Correction |
योजना का नाम | मंईया सम्मान योजना |
शुरू कसने किया | झारखंड सरकार ने |
लाभार्थी | झारखंड की महिलाएं |
मासिक सहायता राशि | ₹2500 प्रति माह |
करेक्शन मोड | ऑनलाइन और ऑफलाइन |
समय सीमा | 7 से 10 दिन |
आधिकारिक पोर्टल | mmmsy.jharkhand.gov.in |
Maiya Samman Yojana Form Correction
मंईया सम्मान योजना फॉर्म करेक्शन का मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं को सहायता प्रदान करना है, जिनके आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि हो गई है। सरकार ने आवेदन सुधारने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों सुविधाएं प्रदान की हैं, ताकि सभी पात्र महिलाएं इस योजना का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकें।
यदि किसी महिला के आवेदन में नाम, पता, बैंक खाता नंबर, मोबाइल नंबर या आधार नंबर गलत दर्ज हो गया है, तो वह आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सुधार कर सकती है। वहीं, जिन महिलाओं को ऑनलाइन करेक्शन करने में कठिनाई हो रही है, वे अपने नजदीकी CSC केंद्र या ब्लॉक कार्यालय में जाकर मैनुअल फॉर्म भरकर सुधार करवा सकती हैं।
मंईया सम्मान योजना का फॉर्म किन मामलों में करेक्शन जरूरी है?
अगर मंईया सम्मान योजना के आवेदन फॉर्म में नीचे दी गई गलतियां हुई हैं, तो तुरंत करेक्शन करना जरूरी है वरना ₹7500 की राशि प्राप्त नहीं होगी –
- नाम की स्पेलिंग में गलती
- गलत आधार नंबर दर्ज हो गया हो
- गलत बैंक खाता नंबर या IFSC कोड
- मोबाइल नंबर गलत हो गया हो
- डुप्लीकेट आवेदन हो गया हो
- अधूरी जानकारी भर दी हो
- राशन कार्ड नंबर गलत हो गया हो
अगर आपने आवेदन के दौरान इनमें से कोई गलती की है, तो तुरंत Maiya Samman Yojana Correction Form भरकर सुधार करवाएं, ताकि जल्द से जल्द आपके खाते में मैया सम्मान योजना की राशि आएं।
Maiya Samman Yojana 7500 Not Received: 7500 रूपये खाते में नहीं आया, तो करें यह काम
Maiya Samman Yojana Correction के लिए दस्तावेज
मंईया सम्मान योजना के आवेदन को सुधार करने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत होगी –
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर (बैंक खाते से लिंक)
- पासपोर्ट साइज फोटो
Maiya Samman Yojana Online Correction कैसे करें?
अगर आपने आवेदन में कोई गलती की है, तो आप इसे आप ऑनलाइन तरीके से आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आसानी से सुधार सकती हैं। ऑनलाइन करेक्शन के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें –
- सबसे पहले mmmsy.jharkhand.gov.in पोर्टल पर जाएं।
- होमपेज पर “Application Correction” विकल्प पर क्लिक करें।
- अब रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करके लॉगिन करें।
- लॉगिन के बाद ऑनलाइन करेक्शन फॉर्म खुलेगा, जिसमें आपको गलत जानकारी को सही विवरण से अपडेट करना होगा।
- आवश्यक दस्तावेज (PDF या JPG फॉर्मेट में) अपलोड करें।
- सभी विवरण जांचने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
- आपका करेक्शन अनुरोध सबमिट होने के बाद 7 से 10 दिनों के भीतर सुधार हो जाएगा।
- सुधार पूरा होने के बाद, मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत किस्त की राशि आपके खाते में मिलनी शुरू हो जाएगी।
38 लाख महिलाओं को मिला 7500 रूपये, बाकी 18 लाख महिलाओं को कब मिलेगा, जाने यहां
Maiya Samman Yojana Offline Correction कैसे करें?
अगर आपको ऑनलाइन करेक्शन में कोई दिक्कत हो रही है, तो आप ऑफलाइन तरीके से भी अपने आवेदन को सुधार कर सकती हैं। ऑफलाइन तरीके से सुधार करने के लिए आपको नजदीकी CSC सेंटर या ब्लॉक कार्यालय जाकर मैनुअल फॉर्म भरना है।
Maiya Samman Yojana Form Correction Status कैसे चेक करें?
अगर आपने Maiya Samman Yojana Correction Form सबमिट कर दिया है, तो आप इसका स्टेटस ऑनलाइन तरीके से देख सकती हैं जिसकी प्रक्रिया नीचे निम्नलिखित है –
- सबसे पहले आपको मंईया सम्मान योजना के आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
- इसके बाद होम पेज पर आपको “Correction Status Check” ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- फिर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार नंबर या मोबाईल नम्बर दर्ज आधिकारिक पोर्टल में लॉगिन होना है।
- आधिकारिक पोर्टल में लॉगिन होने के बाद आपके आवेदन का स्टेटस दिखेगा।
- यहां आप चेक कर सकते हैं आपका आवेदन सुधार हुआ है या नहीं।