Maiya Samman Yojana 7500 Payment List District Wise: झारखंड राज्य की महिलाओं के लिए यह एक बहुत ही अच्छी खबर है कि झारखंड सरकार ने राज्य की सभी पात्र महिलाओं के खाते में 6वीं, 7वीं और 8वीं किस्त के 7,500 रुपये ए सरकार ने 8 मार्च 2025 से लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में राशि भेजनी शुरू कर दी है। पहले चरण में 38 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल चुका है।
क साथ जारी कर दिए हैं।
इस योजना के तहत किन जिलों की महिलाओं को लाभ मिला है और प्रत्येक जिले में कितनी महिलाओं को 7,500 रुपये मिले हैं, इसकी पूरी जानकारी आपको इस लेख में दी जाएगी। यदि आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं, तो यह जानना ज़रूरी है कि क्या आपको यह लाभ मिलेगा या नहीं। पूरी जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें।
मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना क्या है?
झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा वर्ष 2024 में मैया सम्मान योजना की शुरुआत की गई। इस योजना का उद्देश्य राज्य की जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।
योजना की मुख्य बातें:
- इस योजना के तहत राज्य की 57 लाख महिलाओं को हर महीने ₹2500 की वित्तीय सहायता दी जा रही है।
- यह धनराशि महिलाओं की आर्थिक मजबूती और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए प्रदान की जाती है।
- योजना से लाभान्वित महिलाओं को हर महीने सीधी बैंक ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से राशि दी जाती है।
मैया सम्मान योजना महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।.
Maiya Samman Yojana 7500 Payment Update
झारखंड राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही मैयां सम्मान योजना के तहत जनवरी, फरवरी और मार्च की तीनों किस्तों की राशि एक साथ महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जा रही है।
योजना की किस्तों का भुगतान
📅 8 मार्च 2025 को राज्य सरकार ने 38 लाख महिलाओं के खातों में ₹7,500 की धनराशि ट्रांसफर की, जो धीरे-धीरे सभी लाभार्थियों के खातों में पहुंच रही है।
📌 यह मैयां सम्मान योजना की 6वीं, 7वीं और 8वीं किस्त का पहला चरण था। अब योजना का दूसरा चरण भी शुरू हो चुका है।
📅 18 मार्च 2025 से शेष 18 लाख महिलाओं के खातों में धनराशि ट्रांसफर की जा रही है।
सभी महिलाओं के खाते में 7500 रूपये ट्रांसफर, जल्दी चेक करे अपना खाता
Maiya Samman Yojana 7500 Payment List District Wise
मईयां सम्मान योजना की 7500 रूपये की पेमेंट किन जिलों की महिलाओं को दिया जाएगा और उस जिले में लाभुकों की संख्या कितनी है इसकी पूरी जानकारी नीचे टेबल में दी जा रही है –
जिले का नाम | लाभुकों की संख्या |
गिरिडीह | 3,39,482 |
हजारीबाग | 2,09,270 |
पलामू | 2,58,651 |
रांची | 3,14,810 |
धनबाद | 2,54,706 |
पूर्वी सिंहभूम | 2,35,505 |
बोकारो | 2,32,240 |
चतरा | 1,48,625 |
देवघर | 1,90,263 |
गढ़वा | 1,65,606 |
साहिबगंज | 1,37,464 |
गोड्डा | 1,43,066 |
दुमका | 1,37,667 |
जामताड़ा | 1,07,330 |
पश्चिम सिंहभूम | 1,36,833 |
पाकुड़ | 1,16,050 |
सरायकेला | 1,14,049 |
लातेहार | 1,12,072 |
गुमला | 98,199 |
कोडरमा | 99,176 |
सिमडेगा | 66,851 |
रामगढ़ | 93,543 |
लोहरदगा | 69,330 |
खूंटी | 63,369 |
सिर्फ इन महिलाओं को मिलेंगे 7500 रूपये
- लाभार्थी महिला झारखंड राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- लाभार्थी महिला की आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- केवल गरीबी रेखा में जीवन यापन कर रही महिलाओं को ही इसका लाभ मिलेगा।
- लाभार्थी महिला के परिवार में कोई भी सरकारी नौकरी में काम कर रहा नहीं होना चाहिए।
- लाभार्थी महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए तभी उनके खाते में पैसे आएंगे।
अगर आप इस योजना की पात्रता को पूरा करती है फिर भी आपके खाते में पैसे नहीं आते हैं तो आप थोड़ा इंतजार करें। खाते में पैसे आने में थोड़ी देरी हो सकती है क्योंकि सभी के खाते में धीरे-धीरे पैसे जा रहे हैं। लेकिन अगर 4 से 5 दिनों के बाद भी आपके खाते में पैसे ट्रांसफर नहीं होते हैं तो आप हेल्पलाइन नंबर 1800-890-0215 पर संपर्क कर सकते हैं।
7500 रुपये नहीं मिला तो क्या करें?
अगर आपके खाते में अभी तक मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं आई है, तो आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना चाहिए –
DBT स्टेटस चेक करें
यदि आपके खाते में मंईयां सम्मान योजना से 7500 रूपये नहीं आए हैं तो आप अपना बैंक खाते का DBT स्टेटस चेक करें। अगर आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, तो पैसा नहीं आएगा। और यदि आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है तो आप अपने बैंक के खाते को आधार से लिंक करें, इसके बाद आपके खाते में 7500 रूपये जमा हो जाएंगे।
बैंक पासबुक अपडेट करें
आप नजदीकी बैंक में जाकर अपना पासबुक अपडेट करवाएं और चेक करें कि पैसा ट्रांसफर हुआ है या नहीं। यदि मंईयां सम्मान योजना से 7500 रूपये आपके खाते में नहीं आए हैं तो कुछ दिनों की प्रतीक्षा करें इसके बाद आपके खाते में यह राशि आ जाएगी।
आवेदन स्थिति चेक करें
यदि आपके खाते में मंईयां सम्मान योजना से 7500 रूपये अभी तक जमा नहीं हुए हैं तो आप अपने आवेदन की स्थिति को चेक करें जो आप आधिकारिक वेबसाइट में विजिट कर लॉगिन कर चेक कर सकते हैं। यहां से आप अपने आवेदन की स्थिति को चेक कर जान सकते हैं कि कहीं आपका आवेदन रिजेक्ट तो नहीं कर दिया गया है क्योंकि जिन महिलाओं के आवेदन रिजेक्ट हो चुके हैं उनके खाते में यह राशि जमा नहीं होगी।
हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें
यदि सब कुछ सही होने पर भी 7500 रूपये आपके खाते में जमा नहीं हुए हैं तो ऐसी स्थिति में आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। मंईयां सम्मान योजना के किस्त की राशी 8 मार्च से महिलाओं के खाते में जमा होने शुरू हो चुके हैं।
चार से पांच दिनों में सभी लाभार्थी महिलाओं की खाते में यह पैसे जमा हो जाएंगे। यदि 4 से 5 दिनों में आपके खाते में ये राशि जमा नहीं होती है तो ऐसी स्थिति में आप मंईयां सम्मान योजना की हेल्पलाइन नंबर 1800-890-0215 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें, इसके बाद आपके खाते में किस्त की राशि जमा हो जाएगी।
Maiya Samman Yojana Official Website Link Launch: मईयां सम्मान योजना की नई ऑफिशियल वेबसाइट लॉन्च
Maiya Samman Yojana Payment List District Wise कैसे चेक करें?
अगर आप केवल अपने जिले की भुगतान सूची निकालकर अपने नाम की जांच इस लिस्ट में करना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण करना होगा –
- सबसे पहले आप मईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर लॉगिन करे।

- इसके बाद दिए गए “Payment List” के विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको विभिन्न जिलों की सूची मिलेगी, इसमें से अपने जिले का चुनाव करें।
- इसके बाद आपके सामने आपके जिले के लाभार्थियों की सूची खुलकर आ जाएगी।
- इस सूची में आपको लाभार्थी महिलाओं के नाम, उनका पता और भुगतान विवरण देखने को मिल जाएगा। इसी सूची में आप अपने नाम की जांच कर सकते हैं।