Maiya Samman Yojana 7500 Payment: मईयां सम्मान योजना के 7500 रुपये मिले या नहीं तुरंत चेक करें

Maiya Samman Yojana 7500 Payment: मईयां सम्मान योजना के 7500 रुपये मिले या नहीं तुरंत चेक करें

Maiya Samman Yojana 7500 Payment: झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मैयां सम्मान योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है। हाल ही में सरकार ने होली से पहले सभी पात्र महिलाओं के खाते में तीन महीने की राशि यानी ₹7500 जमा करने की घोषणा की थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

हालांकि, कई महिलाओं के खाते में अब तक यह राशि नहीं पहुंची है, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगर आपके खाते में भी मईयां सम्मान योजना की राशि नहीं आई है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको केवल 2 आसान काम करने होंगे।

  1. भौतिक सत्यापन (Physical Verification)
  2. डीबीटी (DBT) Active स्टेटस

इन दो महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद आपको कुछ ही समय में आपकी सहायता राशि मिल जाएगी। आइए जानते हैं इस पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से। यदि आप मैयां सम्मान योजना की लाभार्थी महिला हैं, तो इस जानकारी को अंत तक जरूर पढ़ें।

सभी 24 जिलों की पेमेंट लिस्ट हुई जारी, ऐसे देखे लिस्ट में नाम

Maiya Samman Yojana 7500 Payment- Overview

पोस्ट का नामMaiya Samman Yojana 7500 Nahi Mila
राज्यझारखंड
लाभार्थीराज्य की महिलाएं
लाभहर महीने 2500 रुपये
कुल सहायता राशि7500 रुपये (3 महीने की राशि)
राशि ट्रांसफर का तरीकाDBT
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mmmsy.jharkhand.gov.in/

मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना क्या है?

मईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके तहत राज्य की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत पहले लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की सहायता दी जाती थी, जिसे दिसंबर 2024 से बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया गया है।

हाल ही में सरकार ने घोषणा की थी कि होली के अवसर पर महिलाओं के बैंक खातों में तीन महीने की राशि यानी 7500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। हालांकि, तकनीकी कारणों या आवेदन में त्रुटियों के चलते कई लाभार्थी महिलाओं के खातों में यह राशि समय पर नहीं पहुंच पाई है।

आज इन 14 जिलों की महिलाओं को मिलेगा 7500 रूपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

Maiya Samman Yojana 7500 Payment Released

राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को एक साथ 3 महीने की राशि 7500 रुपये ट्रांसफर करनी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जानकारी दी है कि महिलाओं से किया गया वादा पूरा कर दिया गया है और सभी पात्र लाभार्थियों को यह राशि उनके बैंक खातों में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी जा रही है। यह रकम जनवरी, फरवरी और मार्च महीनों की है, जो अब एक साथ दी जा रही है।

Maiya Samman Yojana 7500 Payment Date 2025

झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मंइया सम्मान योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ी घोषणा की है। 8 मार्च 2025 से लाभुकों के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर की जाएगी। इस बार सरकार एक साथ तीन महीनों—जनवरी, फरवरी और मार्च—की किस्त जारी कर रही है, जिससे लाभार्थियों को कुल 7500 रुपये प्राप्त होंगे।

अब तक सरकार हर महीने 2500 रुपये लाभार्थियों के खाते में भेजती थी, लेकिन जनवरी और फरवरी में तकनीकी समस्याओं और पुनः सत्यापन की प्रक्रिया के कारण भुगतान में देरी हुई। इस बार योजना को कुछ संशोधनों के साथ लागू किया गया है। पहले मंइया सम्मान योजना का भुगतान इसकी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किया जाता था, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है।

मईयां सम्मान योजना के लिए पात्रता

अगर आप मईयां सम्मान योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा –

  • सबसे पहला तो महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
  • लाभार्थी की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच मे होना चाहिए।
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होना चाहिए।
  • लाभार्थी महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
  • लाभार्थी महिला के परिवार के पास ट्रैक्टर के अलावा कोई अन्य 4 पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।

अगर मईयां सम्मान योजना पैसा नहीं मिला तो क्या करें?

अगर आपके बैंक खाते में मईयां सम्मान योजना के तहत 7500 रुपये अब तक नहीं पहुंचे हैं, तो इसके लिए आपको दो महत्वपूर्ण काम करने होंगे – भौतिक सत्यापन (Physical Verification) और डीबीटी (DBT) सक्रिय स्टेटस चेक। ये दोनों काम करने के बाद पैसा आपके खाते में जल्दी से ट्रांसफर हो जाएगा।

भौतिक सत्यापन कैसे करें?

भौतिक सत्यापन का मतलब है कि आपको अपने आवेदन और खाते से संबंधित सभी दस्तावेजों की जांच करवानी होगी। इसके लिए निम्नलिखित प्रक्रिया को अपनाएं –

  • सबसे पहले अपने नजदीकी ग्राम पंचायत या ब्लॉक कार्यालय में चले जाएं।
  • वहां जाने के बाद आपको मईयां सम्मान योजना के संबंधित अधिकारी से संपर्क करना है।
  • इसके बाद अधिकारी को अपना आधार कार्ड, राशन कार्ड और बैंक पासबुक दिखाना है।
  • अधिकारी आपके दस्तावेजों की जांच करेंगे और सत्यापन करेंगे कि आपने सही तरीके से आवेदन किया था या नहीं, आप इस योजना के लिए योग्य है या नहीं।
  • जैसे ही भौतिक सत्यापन होता है, सत्यापन के बाद पैसा मिलने में 24 से 48 घंटे तक का समय लग सकता है।

DBT Status Check कैसे करें?

अगर आपके खाते में मईयां सम्मान योजना की राशि अब तक नहीं आई है, तो सबसे पहले आपको DBT स्टेटस चेक करना चाहिए। इसके लिए आप आधार की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना DBT स्टेटस चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
  • इसके बाद होम पेज पर आपको “Bank Seeding Status” के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है और आपको “Send OTP” पर क्लिक करना है।
  • अब आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। OTP दर्ज करके सत्यापन (Verify) करना है।
  • सत्यापन पूरा होने के बाद DBT स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • यहां आप देख सकते हैं कि आपका आधार आपके बैंक खाते से लिंक है या नहीं।

अगर DBT Status में “Active” दिखा रहा है तो इसका मतलब है कि आपकी बैंक डिटेल्स और आधार पूरी तरह से लिंक हैं और पैसा जल्द ही आपके खाते में आ जाएगा। वही अगर DBT Status में “Inactive” दिखा रहा है तो इसका मतलब है कि आपके आधार और बैंक खाते की जानकारी अपडेट नहीं है। इसके लिए आपको इसे सक्रिय करना होगा।

Maiya Samman Yojana DBT Active कैसे करें?

अगर आपका DBT स्टेटस Inactive दिखा रहा है, तो आप इसे ऑफलाइन भी सक्रिय कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाना होगा, जहां आपका बैंक खाता खुला हुआ है। बैंक में जाकर DBT एक्टिवेशन फॉर्म बैंक अधिकारी से आपको प्राप्त करना है। इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरना है।

इसके बाद फॉर्म के साथ अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक और राशन कार्ड की फोटोकॉपी संलग्न करना है। अगर आपके बैंक खाते से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो उसे भी अपडेट करवा ले। DBT एक्टिवेशन फॉर्म और दस्तावेज जमा करने के बाद बैंक अधिकारी आपके DBT स्टेटस को अपडेट कर देंगे। इसके बाद एक से दो दिन के अंदर DBT स्टेटस एक्टिव हो जाएगा और आपको मईयां सम्मान योजना का पैसा मिलने लगेगा।

38 लाख महिलाओं की नई पेमेंट लिस्ट हुई जारी, यहां से चेक करें अपना नाम

Maiya Samman Yojana Online DBT Active कैसे करें?

अगर आप घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से अपना DBT एक्टिव करना चाहते हैं, तो आप NPCI (National Payments Corporation of India) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से यह काम कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाएं –

  • सबसे पहले आपको NPCI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • होम पेज पर “Consumer” सेक्शन में सबसे पहले क्लिक करना है।
  • इसके बाद वहां पर आपको “Bharat Aadhaar Seeding Enabler (BASE)” कर विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको “Seeding” विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपको उस बैंक का चयन करना है, जिसमें आप अपना DBT एक्टिव कराना चाहते हैं।
  • इसके बाद अपना बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करें और Confirm पर क्लिक करें।
  • अब स्क्रीन पर एक कैप्चा कोड दिखेगा, उसे दर्ज करके “Process” पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको “Agree and Continue” पर क्लिक करना है।
  • अब आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। जिसको आपको दर्ज करके सत्यापन (Verify) करना है।
  • सत्यापन पूरा होते ही आपकी आधार सीडिंग रिक्वेस्ट सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगी।
  • इसके बाद 24 से 48 घंटे के भीतर आपका DBT स्टेटस “Active” हो जाएगा और आपके खाते में मईयां सम्मान योजना का पैसा ट्रांसफर हो जाएगा।

Maiya Samman Yojana Payment Status कैसे चेक करें?

अगर आप जानना चाहती हैं कि आपके खाते में पैसा आया है या नहीं, तो आप इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से चेक कर सकती हैं। नीचे हम आपको दोनों तरीकों की जानकारी दे रहे हैं।

ऑनलाइन पेमेंट चेक करने की प्रक्रिया

  • पेमेंट चेक के लिए सबसे पहले आपको मंईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद होम पेज पर आपको “Payment Status” के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपको अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालकर पोर्टल में लॉगिन करना है।
  • लॉगिन करने के बाद आपको पैन कार्ड नंबर या आधार नंबर डालना है।
  • इसके बाद आपके खाते में राशि ट्रांसफर की स्थिति आपको दिखाई देगी।
  • यहां आप देख सकती हैं आपके खाते में ₹7500 जमा हुई है या नहीं।

ऑफलाइन पेमेंट चेक करने की प्रक्रिया

7500 रूपये का पेमेंट चेक करने के लिए सबसे पहले आप अपने नजदीकी बैंक में चले जाएं और अपना बैंक खाता अपडेट कर चेक करें कि आपके खाते में ₹7500 आए हैं या नहीं। इसके अलावा यदि आप नेट बैंकिंग, फोन पे, गूगल पे का इस्तेमाल करती है तो इसके जरिए भी आप 7500 रूपये की जानकारी पा सकती है। इसके अलावा आपको बैंक द्वारा जारी टोल फ्री नंबर पर कॉल कर SMS के जरिए भी बैलेंस की जानकारी पा सकती हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top