Maiya Samman Yojana 6th 7th 8th Kist: अगर आप झारखंड राज्य की महिला है तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। झारखंड सरकार ने मईयां सम्मान योजना के तहत 6वीं 7वीं और 8वीं किस्त की राशि एक साथ जारी कर दी है। अब सभी महिलाओं के खाते में 7500 ट्रांसफर होने शुरू हो गए है।
इस योजना के तहत राज्य की 57 लाख महिलाएं पंजीकृत हैं जिन्हें हर महीने ₹2500 का लाभ मिल रहा है। इनमें से 38 लाख महिलाओं के खाते में सरकार ने 7500 की राशि ट्रांसफर कर दी है और बाकी महिलाओं के खाते में जल्दी ही यह राशि ट्रांसफर की जाएगी। यह राशि किन महिलाओं को मिलेगा और कब तक आपके खाते में आ जायँगे इसकी जानकारी के लिए यह पोस्ट अंत तक पढ़ें।
Maiya Samman Yojana Official Website Link Launch: मईयां सम्मान योजना की नई ऑफिशियल वेबसाइट लॉन्च
Maiya Samman Yojana क्या है?
झारखंड सरकार द्वारा मईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की सभी महिलाओं एवं बहनों को हर महीने ₹2500 की सहायता राशि दी जा रही है। जिसका लाभ राज्य की 57 लाख पंजीकृत महिलाओं को मिल रहा है। इस योजना के तहत 18 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक की सभी पात्र महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है।
झारखंड में यह योजना साल 2024 में शुरू हुई थी और शुरुआत में इस योजना के तहत सभी महिलाओं को ₹1000 की धनराशि दी जा रही थी। लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा इस राशि को बढ़ाकर ₹2500 कर दिया गया है जिससे अब महिलाओं को सालाना ₹30000 का लाभ मिल रहा है। अब तक इस योजना के तहत सरकार 8 किस्तों का लाभ महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर चुकी है।
Maiya Samman Yojana 6th 7th 8th Kist- Overview
योजना का नाम | मईयां सम्मान योजना |
राज्य | झारखण्ड |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
लाभ | 2500 रूपये हर महीने |
वर्ष | 2025 |
स्टेटस चेक | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | mmmsy.jharkhand.gov.in |
Maiya Samman Yojana 6th 7th 8th Installment Out
मईयां सम्मान योजना के अंतर्गत लगभग 57 लाख महिलाएं पंजीकृत हैं जिनमें से 38 लाख महिलाओं के खाते में 8 मार्च 2025 को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर Maiya Samman Yojana 6th 7th 8th Installment की राशि भेज दी गई है और महिलाओं को कुल 7500 रुपए का वित्तिय लाभ दिया गया है। बता दें कि यह पहले चरण है जिसमें 38 लाख महिलाओं को 6वीं 7वीं और 8वीं किस्त का लाभ दिया गया है।
अभी भी लाखों महिलाओं को इन किस्तों का लाभ दिया जाना है लेकिन उससे पहले सरकार बची हुई महिलाओं के आवेदनों की पुनः जांच में लगी है ताकि अपात्र महिलाओं को हटाकर सिर्फ पात्र महिलाओं तक योजना का लाभ पहुंचाया जा सके। इनमे वे महिलाएं भी शामिल हैं जिनके खाते में डीबीटी चालू नहीं है। इसलिए सरकार ने महिलाओं को सुझाव दिया है कि आगे इस योजना का लाभ लेने के लिए अपने खाते में डीबीटी चालू करवा लें। आवेदनों की जांच होते ही सरकार पात्र महिलाओं के खाते में मईयां सम्मान योजना की 6वीं, 7वीं और 8वीं किस्त के कुल 7500 रुपए भेज देगी।
बाकी 14 जिलों की महिलाओं के खाते में अभी पैसे नहीं आए हैं। क्योंकि सरकार द्वारा अभी सत्यापन का कार्य चल रहा है और जैसे ही सत्यापन पूर्ण हो जाती है तो बची हुई सभी पात्र महिलाओं के खाते में 7500 रूपये की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। इसलिए अगर आपके खाते में भी अभी तक पैसे नहीं आए हैं तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है अगर आप इस योजना की पात्रता को पूरा करती है तो जल्दी ही सरकार आपके खाते में भी पैसे डाल देगी।
Maiya Samman Yojana 6th 7th 8th Installment हेतु पात्रता
- झारखंड राज्य की मूल निवासी महिलाओं को आगे इन किस्तों का लाभ मिलेगा।
- इसके लिए 18 से 50 वर्षीय विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता, निराश्रित महिलाएं पात्र होंगी।
- मईया सम्मान योजना का लाभ केवल गरीब परिवारों की महिलाओं को दिया जाएगा।
- इसके लिए महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख या उससे कम होनी चाहिए।
- महिला के परिवार में सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- परिवार के पास चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर के अलावा) नहीं होना चाहिए।
Maiya Samman Yojana 6th 7th 8th Kist कैसे देखें?
यदि आप मईयां सम्मान योजना की 6वीं 7वीं और 8वीं किस्त का पेमेंट स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके चेक कर सकते हैं –
- सबसे पहले आप मंईयां सम्मान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- अब वेबसाइट के होम पेज में दिए गए लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करे।

- आगे आपके सामने लॉगिन पेज खुलकर आएगा, इसमें अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके “लॉगिन” बटन पर क्लिक कर दें।

- फिर एक नया पेज खुलेगा, इसमें दिए गए विकल्प “आवेदन और भुगतान स्थिति” के पर क्लिक करना है।
- अब अगले पेज पर आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करके “गेट ओटीपी” विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, इसे दिए गए स्थान पर दर्ज करके सत्यापित करें।
- ओटीपी सत्यापन के बाद Maiya Samman Yojana Payment Status खुलकर आ जाएगा जिसमें आप सभी किस्तों का विवरण देख सकेंगे।
Maiya Samman Yojana 6th 7th 8th Installment Status कैसे चेक करें?
- पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आप “लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक करे।
- इसके बाद नए पेज पर लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लें।
- लॉगिन करने के बाद दिए गए विकल्प “आवेदन एंव भुगतान की स्थिति” पर क्लिक कर लें।
- अब एक पेज खुलकर आएगा, यहां आवेदन संख्या, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करे।
- इसके बाद दिए गए “ओटीपी प्राप्त करें” के विकल्प पर क्लिक कर दें।
- अब रेजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आपको एक otp प्राप्त होगा, उसे यहाँ दर्ज करके वेरीफाई कर लें।
- ओटीपी वेरीफाई करने के बाद मईयां सम्मान योजना की 6वीं 7वीं और 8वीं किस्त के भुगतान का विवरण खुलकर आ जाएगा।
Maiya Samman Yojana Important Date
Event | Date |
शुरुआत | 3 अगस्त 2024 |
आवेदन सत्यापन | 15 अगस्त 2024 |
मैया सम्मान योजना पहली किस्त | 18 अगस्त 2024 |
मैया सम्मान योजना दूसरी किस्त | 13 सितम्बर 2024 |
मैया सम्मान योजना तीसरी किस्त | 8 अक्टूबर 2024 |
मैया सम्मान योजना चौथी किस्त | 11 नवंबर 2024 |
मैया सम्मान योजना पांचवीं किस्त | 6 जनवरी 2025 |
मैया सम्मान योजना 6वीं, 7वीं और 8वीं किस्त | 8 मार्च 2025 |