Ladki Bahin Yojana Payment: दोस्तों अगर आप महाराष्ट्र की उन महिलाओं के परिवारों में से हैं जो हर महीने मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना की किस्त का इंतजार करती हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। हर महीने 1500 रुपये की वो मदद जो आपके घर के खर्चों में थोड़ी मदद देती थी अब फिर से वो मदद आपके खाते में आने लगी है।
फरवरी की किस्त का भुगतान 26 फरवरी से शुरू हो गया है। लेकिन इसके साथ एक सावधानी भी है इस बार 9 लाख बहनों को ये पैसा नहीं मिलेगा। ये सुनकर मन में सवाल उठ रहे होंगे कि ऐसा क्यों हुआ। इस योजना ने महाराष्ट्र की करोड़ों महिलाओं को आर्थिक सहायता देने का वादा किया था लेकिन अब सख्त जांच के बाद कई बहनें बाहर हो गई हैं।
यह भी पढे :- सरकार का बड़ा फैसला। 8 वीं किस्त के लाभ वितरण पर लगी रोक
Ladki Bahin Yojana Payment Overview
आर्टिकल का नाम | Ladki Bahin Yojana Payment 2025 |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना |
शुरूआत | 28 जून 2024 |
राशि | 1500 रुपये प्रति माह |
लाभार्थी | 2.41 करोड़ जनवरी |
ट्रांसफर का तरीका | DBT बैंक खाते में |
अपात्र घोषित | 9 लाख महिलाएं |
फंड | 3500 करोड़ रुपये |
आधिकारिक वेबसाईट | Click Here |
Ladki Bahin Yojana Payment 2025
महाराष्ट्र में महिलाओं को आर्थिक मदद देने के लिए महायुति सरकार की मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना की फरवरी किस्त का भुगतान 26 फरवरी से शुरू हो गया है। डिप्टी सीएम अजित पवार ने 15 फरवरी को बताया था कि उन्होंने इस किस्त के लिए 3500 करोड़ रुपये के चेक पर साइन कर दिए हैं। उन्होंने कहा था कि अगले हफ्ते तक पैसा खातों में पहुंच जाएगा।
लेकिन एक हफ्ता बीतने के बाद भी पैसा नहीं आया था जिसके चलते विरोधी दलों ने सरकार पर इसकी शिकायत करना शुरू कर दिया था। अब महिला एवं बाल विकास विभाग ने अब ये राशि जारी कर दी है और 1500 रुपये की 8वीं किस्त बहनों के खातों में आने लगी है। लेकिन इस बार किस्त का इंतजार थोड़ा लंबा हुआ।
अजित पवार ने भरोसा दिलाया था कि पैसा जल्द आएगा और अब वो वादा पूरा होता दिख रहा है। लेकिन इस बार एक बड़ा बदलाव भी है करीब 9 लाख महिलाएं इस योजना से बाहर हो गई हैं। तो दोस्तों ये जानना जरूरी है कि ये पैसा कब और कैसे आएगा और किन बहनों को इसका फायदा नहीं मिलेगा।
यह भी पढे :- माझी लाडकी बहीण योजना Form डाउनलोड कैसे करें, फॉर्म कैसे भरें
अब 9 लाख महिलाओं को नहीं मिलेगा इस योजना का लाभ
दोस्तों जनवरी में लाड़की बहिन योजना के तहत 2 करोड़ 41 लाख महिलाओं को 1500 रुपये की किस्त मिली थी। लेकिन अब फरवरी में ये संख्या घट गई है क्योंकि जांच के बाद करीब 9 लाख बहनों को अपात्र घोषित कर दिया गया। सरकार ने इसके जांच का काम शुरू किया था ताकि सिर्फ सही हकदारों को ही पैसा मिले।
इस जांच में पता चला कि कई महिलाएं या तो दूसरी योजनाओं से लाभ ले रही थीं, उनके परिवार की आय 2.5 लाख से ज्यादा थी या फिर उनके पास चार पहिया वाहन थे। नतीजा ये हुआ कि अब इन 9 लाख बहनों को फरवरी की किस्त नहीं मिलेगी और जनवरी की तुलना में कम महिलाओं के खाते में पैसा पहुंचेगा।
वित्त विभाग ने आवंटित किया फंड, जानिए क्या है नई अपडेट
वित्त विभाग ने फरवरी की Ladki Bahin Yojana के लिए 3500 करोड़ रुपये की राशि महिला एवं बाल विकास विभाग को पहले ही दे दी थी। लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से भुगतान में देरी हुई। फरवरी में सिर्फ 4 दिन बचे थे और बहनें इस इंतजार से परेशान थीं। विभाग ने बताया कि सिस्टम में गड़बड़ी की वजह से ऐसा हुआ लेकिन अब वो परेशानी ठीक कर ली गई है।
आज 26 फरवरी से 1500 रुपये की 8वीं किस्त खातों में डालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे पहले सात किस्तें समय पर मिल चुकी हैं और अब ये खुशखबरी बहनों के लिए राहत लेकर आई है। लेकिन एक सवाल अभी भी बाकी है। महायुति सरकार ने चुनाव में वादा किया था कि सत्ता में आने पर इस योजना की राशि 2100 रुपये कर दी जाएगी।
अब तक इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ और बहनें 1500 रुपये ही पा रही हैं। महिलाएं इंतजार कर रही हैं कि सरकार कब अपना ये वादा पूरा करेगी। वित्त विभाग का कहना है कि वो फंड देने को तैयार है लेकिन अभी तक सिर्फ तकनीकी सुधार पर ध्यान दिया गया। तो दोस्तों ये देखना बाकी है कि 2100 रुपये का वादा कब पूरा होगा।
यह भी पढे :- 5 लाख महिलाओं के आवेदन खारिज, इनको नहीं मिलेंगे 1500 रुपये
Ladki Bahin Yojana Payment Status कैसे देखें
अपने पेमेंट का स्टेटस चेक करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें-
- Ladki Bahin Yojana Payment Status चेक करने के लिए आप सबसे पहले इस योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाइए।
- और फिर वहां अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालकर पोर्टल में लॉगिन कर लीजिए।
- अब वहाँ लॉगिन करने के बाद आप लाभार्थी स्थिति Beneficiary Status के ऑप्शन पर क्लिक कर दीजिए।
- इसके बाद वहाँ एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपनी सारी किस्तों की जानकारी दिख जाएगी।
- यहाँ आप आसानी से चेक कर सकते हैं कि फरवरी की किस्त आपके खाते में आई है या नहीं।
Majhi Ladki Bahin Yojana Payment Status
- भुगतान स्थिति चेक करने के लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
- इसके बाद अर्जदार लॉगिन पर क्लीक करे।
- अब आपको मोबाइल नंबर और पासवर्ड द्वारा वेबसाइट में लॉगिन करना है।
- वेबसाइट में लॉगिन करने के बाद मेनू में application made earlier पर क्लिक करे।
- अब आपको नए पेज पर भेजा जाएगा, यहां आपको Action विकल्प में rupee sign (₹) पर क्लिक करे।
- इसके बाद नया पेज ओपन हो जाएगा, यहां से लाभार्थी mazi ladki bahin yojana payment status चेक कर सकती है।
Ladki Bahin Yojana Money Not Received
Mukhyamantri majhi ladki bahin yojana के लिए राज्य सरकार द्वारा 1 जुलाई 2024 से आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया था, जिसके बाद राज्य की 3 करोड़ से अधिक महिलाओ ने योजना के लिए आवेदन किया, जिसके बाद अगस्त महीने से ही योजना की किस्ते लाभार्थी महिलाओ के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की गई।
लेकिन ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की कई महिलाओ के बैंक खाते आधार कार्ड से लिंक न होने के कारन महिलाओ को किस्ते प्राप्त नहीं हुवी, जिसके बाद महिलाओ ने आधार कार्ड से बैंक खाते लिंक कराए और डीबीटी को सक्रीय भी किया। लेकिन फिर भी कुछ महिलाओ को अभीतक योजना के पैसे नहीं मिले है।
इस समस्या का समाधान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा योजना की आधिकारिक वेबसाइट में Grievance (तक्रार) विकल्प ऐड किया है, यहां से महिलाए अपनी शिकायत दर्ज कर सकती है, जिसके बाद 24 से 48 घंटो के अंदर महिला की शिकायत का समाधान किया जाएगा।
यह भी पढे :-माझी लाडकी बहीण योजना हमीपत्र PDF Download कैसे करें
लाडकी बहिन योजना के पैसे न मिलने के मुख्य कारन
Majhi ladki bahin yojana money not received के कई कारन हो सकते है, लेकिन यह मुख्य कारन है जिससे लाभार्थी महिलाओ को योजना के पैसे अबतक नहीं मिले है।
- महिला का आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक न होना और डीबीटी विकल्प सक्रीय न होना।
- योजना के लिए महिला का आवेदन ख़ारिज किया गया होने के कारण भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- महिला के परिवार में चार पहिया वाहन है तो उन्हें ladki bahin yojana की किस्ते नहीं मिलेगी।
- परिवार की आय 2.5 लाख से अधिक होना।
Majhi Ladki Bahin Yojana Paise Nahi Aaye To Kya Kare?
- अगर आपको Mukhyamantri majhi ladki bahin yojana money not received हुवा है तो योजना की आधिकारिक वेबसाइट में जाए।
- अब आपको अर्जदार लॉगिन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद मोबाइल नंबर, पासवर्ड द्वारा पोर्टल में लॉगिन करे।
- वेबसाइट में लॉगिन करने के बाद Grievance पर क्लिक करे।
- अब नया पेज खुलेगा, यहां आपको Add Grievance पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको आधार कार्ड नंबर और आधार कार्ड को अपलोड करना है।
- और submit पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने complaint form ओपन हो जाएगा, यहां आपको Grievance Type विकल्प में complaint against other application पर क्लिक करना है, और Grievance Category में Other का चयन करना है।
- अब आपके सामने Grievance Form खुलेगा, इस फॉर्म में आपको मांगी गयी जानकारी दर्ज करनी है, और Please Describe में (बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक है और डीबीटी विकल्प सक्रीय होने के बावजूद लाडकी बहिन योजना के पैसे नहीं मिले मिले) ऐसा लिखना है।
- इसके बाद submit पर क्लिक करना है, अब आपकी शिकायत की जाँच की जाएगी और उसके बाद आपको योजना के तहत पैसे मिलना शुरू हो जाएगा।
आवेदन स्वीकृत लेकिन जमा नहीं हुई एक भी किस्त। तुरंत करिए 7 काम जमा होंगे सभी पैसे
- बँक खाता आधार लिंक है या नही यह जांच ले।
- क्या आपके आवेदन में गलत जानकारी भरी गई है ।
- क्या आपने योजना के मानदंड पुरे किए है ।
- क्या आपका बँक खाता निष्क्रिय है ।
- क्या आपके पास एक से अधिक बैंक खाते हैं।
- आप अपनी शिकायत यहां दर्ज कर सकते हैं ।
यह भी पढे :-9 लाख महिलाओं को नहीं मिलेंगी 8वीं किस्त, जल्दी चेक करें नाम