Ladki Bahin Yojana 9th Installment release News In Hindi : महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की लाड़ली बहनों के लिए महिला दिवस के अवसर पर फरवरी और मार्च महीने की किस्त जारी करने की घोषणा की थी। सरकार ने 7 मार्च को महिलाओं के बैंक खातों में ₹1500 जमा किए थे। हालांकि, महिला दिवस के अवसर पर किसी भी अतिरिक्त राशि का भुगतान नहीं किया गया, जिससे कई महिलाएं निराश हो गईं और सोशल मीडिया पर इस योजना को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।
इसी बीच, सरकार ने अब लाड़ली बहनों के खातों में एक और ₹1500 की किस्त जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में, कई लाभार्थी यह जानना चाहते हैं कि लाड़ली बहन योजना की 9वीं किस्त (Ladki Bahin Yojana 9th Installment) उनके खातों में कब तक आएगी।
इस लेख में हम आपको इस योजना से जुड़ी ताजा जानकारी और राशि जारी होने की संभावित तिथि के बारे में बताएंगे।
खुशखबरी। अगले 48 घंटे में जमा होंगे मार्च महीने के पैसे। मंत्री अदिती तटकरे ने खुद दी जानकारी
Ladki Bahin Yojana 9th Installment release
2 करोड़ 52 लाख महिलाओं मिलेगा योजना का लाभ
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता करने के लिए मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहन योजना को शुरू किया इस योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को ₹1500 रुपए हर महीने सरकार दे रही है। अब तक सरकार ने इस योजना के तहत जुलाई महीने से लेकर फरवरी महीने तक के पैसे महिलाओं को दिए हैं।
जिसमें सरकार ने 2 करोड़ 52 लाख महिलाओं को अब तक लाभ दिया है। इस योजना का लाभ लेकर महिला अपने परिवार का पालन पोषण करें और उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। इस उद्देश्य सरकार इस योजना को लागू किया है।
Mazi Ladki Bahin Yojana List PDF 2025- महाराष्ट्र माझी लाडकी बहिण योजना List PDF, माझी लाडकी बहिण योजना यादी, Ladki Bahin Yojana Yadi Check
आज से 1500 रुपये बहनों के खाते में जमा होना हुए शुरू
महाराष्ट्र सरकार के द्वारा कहा गया था कि मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहन योजना पात्र महिलाओं की खाते में फरवरी और मार्च महीने के पैसे एक साथ में महिला दिवस के दिन जमा किए जाएंगे। लेकिन सरकार ने 7 मार्च के दिन से ही पैसे जमा करना शुरू किया। जिसमें सरकार के द्वारा पहले चरण में फरवरी महीने के पैसे 1500 रुपये महिलाओं के खाते में जमा किए गए।
और 8 और 9 मार्च के दिन छुट्टी होने के कारण दूसरे चरण के पैसे महिलाओं की खाते में जमा नहीं हुए। इसलिए अब महिलाओं के खाते में दूसरे चरण के पैसे अगले 24 घंटे के भीतर में जमा होना शुरू हो जाएंगे। क्योंकि महिला एव बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने कहा कि महिलाओं की खाते में 12 मार्च से पहले दूसरे चरण के पैसे जमा हो जाएंगे।
यह भी पढ़े : अगले महीने से महिलाओं को मिलेंगे ₹2100 रुपए ? सरकार ने किया करोड रुपए का प्रावधान
इन महिलाओं को मिलेंगे ₹3000 रुपए
राज्य में कोई ऐसी महिला है जिन महिलाओं को 7 मार्च के दिन ₹1500 रुपए नहीं मिले। ऐसी महिलाओं को चिंता हो रही है कि अब हमें यह राशि कब मिलेंगी। इस बारे में मिली हुई जानकारी के अनुसार ऐसे सभी पात्र महिलाओं के खाते में 12 मार्च से पहले फरवरी और मार्च महीने के पैसे जमा हो जाएंगे।