Ladki Bahin Yojana 10th installment News: महाराष्ट्र सरकार के द्वारा लाडकी बहिन योजना के तहत पात्र महिलाओं को विधानसभा चुनाव में 1500 रुपये के बजाय 2100 रुपए देने का वादा किया था। और सरकार के द्वारा अब इस बारे में बड़ी जानकारी दी गई है। जो हम आगे विस्तार से देखेंगे।
महाराष्ट्र राज्य की महिलाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आ रही। महाराष्ट्र सरकार ने लाडली बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। आज के दिन करोड़ों महिलाओं के बैंक खाते में सरकार ने ₹3000 रुपये जमा किए है। तो यह राशि किन-किन महिलाओं को मिली है और बचे हुए महिलाओं को कब तक की राशि मिलेगी यह सब जानकारी आगे में हम विस्तार से देखेंगे।
About Ladki Bahin Yojana Maharashtra
देश में केंद्र सरकार और राज्य सरकार महिलाओं को सशक्त करने के लिए कई तरह की योजना चलाती है। इसी प्रकार महाराष्ट्र राज्य में महिलाओं को सशक्त करने के लिए और समाज में महिलाओं की भागीदारियों को बढ़ाने के लिए लाडकी बहिन योजना को 28 जून को राज्य में लागू किया है। महाराष्ट्र सरकार के द्वारा इस योजना के पात्र महिलाओं को ₹1500 रुपये की आर्थिक सहायता हर महीने दिए जा रही है।
लेकिन महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान महायुति सरकार के द्वारा महिलाओं को वादा किया गया था कि अगर हम फिर से सत्ता में आते हैं तो हम इस योजना के तहत महिलाओं को ₹2100 राशि हर महीने देंगे। और राज्य में बड़े पैमाने में महायुति सरकार को बड़ी जीत हासिल हुई और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इनके नेतृत्व में सरकार स्थापन हो गई। लेकिन अब तक सरकार के द्वारा इस राशि को बढ़ाया गया नहीं है तो इस बारे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जानकारी दिए जो आगे देखेंगे।
यह भी पढ़े : मार्च महीने के ₹1500 रुपये इस दिन मिलेंगे। इन महिलाओं को नहीं मिलेगी 9 वीं किस्त
Ladki Bahin Yojana 2100 Payment Update
आर्टिकल का नाम | Mazi Ladki Bahin Yojana 2100 Payment |
राज्य | महाराष्ट्र |
लाभार्थी | राज्य की पात्र महिलाएं |
योजना के तहत मिलने वाली राशि | पहले 1500 रुपये, अब 2100 रुपये देने का वादा |
मुख्य घोषणा | अगले बजट सत्र में निर्णय संभव |
आवेदन करने वालों की संख्या | अब तक 2 करोड़ 63 लाख आवेदन |
आधिकारिक वेबसाईट | https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ |
10 वीं किस्त में महिलाओं को मिलेंगे ₹2100 रुपये
महाराष्ट्र सरकार की ओर से साल 2025-26 का बजट 10 मार्च 2025 के दिन पेश किया गया है। इस बजट में सरकार ने लाड़की बहन योजना के लिए बजट को बढ़ाया नहीं है। इस बार सरकार के द्वारा इस योजना के लिए 36000 करोड रुपए का बजट आवंटित किया है। लेकिन बजट में ₹1500 को बढ़ाकर ₹2100 देने का कोई भी जिक्र नहीं किया गया है। इसलिए महिलाओं को दसवीं किस्त ( Ladki Bahin Yojana 10th installment ) में इस योजना के तहत ₹2100 रुपए राशि नहीं मिलेगे।
लाडकी बहिण योजना का पैसा आना शुरू ऐसे होगा चेक, अब 9 लाख लोगों को नहीं मिलेंगे पैसे
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी जरूरी जानकारी
भले ही महाराष्ट्र सरकार के द्वारा 2025 के बजट में लाड़की बहिन योजना के ₹1500 के बजाय ₹2100 देने का कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है। लेकिन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस योजना के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार के द्वारा जो महिलाओं को वादा किया गया था वह वादा हम जरूर पूरा करेंगे और जल्दी इस योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपए देंगे। इसलिए महिलाओं को और कुछ महीने इंतजार करना पड़ेगा।
महायुति सरकार द्वारा हर महीने 2100 रुपये का वादा
मंत्री अदिति तटकरे ने बताया कि मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। जुलाई 2024 में जब इस योजना का पंजीकरण शुरू हुआ तब से अब तक 2 करोड़ 63 लाख आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। अगस्त 2024 से इन आवेदनों की जांच प्रक्रिया शुरू की गई थी।
लेकिन इस दौरान यह पाया गया कि लगभग 1 लाख 97 हजार महिलाएं पहले से ही संजय गांधी निराधार योजना का लाभ ले रही हैं इसलिए उन्हें इस योजना से बाहर कर दिया गया।
Ladki Bahin Yojana 2100 Payment Update 2025
महाराष्ट्र विधान परिषद में बुधवार को माझी लाडकी बहीण योजना को लेकर सवाल पूछा गया कि सरकार महिलाओं को 2100 रुपये की सहायता कब देगी। इस पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बजट या विधानसभा सत्र में ऐसी कोई घोषणा नहीं की है कि हर महीने महिलाओं को 2100 रुपये दिए जाएंगे।
लेकिन सरकार लगातार इस योजना के तहत लाभार्थियों को जोड़ रही है। मंत्री ने बताया कि फिलहाल पंजीकरण और सत्यापन की प्रक्रिया जारी है और अभी 1500 रुपये की राशि ही पात्र महिलाओं को दी जा रही है। लेकिन भविष्य में यह राशि बढ़ाई जाएगी, इसका फैसला सरकार आगामी बजट सत्र में ले सकती है।
8वीं 9वीं किस्त के 3000 रूपये खाते में आने शुरू, जल्दी चेक करे
इन महिलाओं को योजना से किया गया खारिज
सितंबर, अक्टूबर 2024 के दौरान सरकार को यह जानकारी मिली कि संजय गांधी निराधार योजना से 2 लाख 54 हजार महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। इन महिलाओं को भी माझी लाडकी बहीण योजना से बाहर कर दिया गया था।
इसके अलावा अक्टूबर से दिसंबर 2024 के दौरान राज्य में चुनावी आचार संहिता लागू थी जिसके कारण आवेदन जांच की प्रक्रिया रोक दी गई थी। फिलहाल सरकार अन्य योजनाओं से जुड़े डेटा को इकट्ठा कर रही है ताकि सही लाभार्थियों को इसका फायदा मिल सके।
मार्च महीने की किस्त महिलाओं के खाते में जमा
महाराष्ट्र सरकार ने लाडली बहनों के बैंक खाते में फरवरी और मार्च महीने पैसे जमा करने की प्रक्रिया 7 मार्च के दिन की गई थी। जिसमें सरकार ने दो चरणों में महिलाओं के बैंक खाते में पैसे जमा करने थे। पहले चरण में सरकार ने 7 मार्च के दिन ₹1500 रुपये जमा किए। और उसके बाद दूसरे चरण में 12 मार्च के दिन महिलाओं के खाते में मार्च महीने के ₹1500 रुपए जमा किए। और बची हुई महिलाओं के खाते में अगले दो-तीन दिनों के भीतर में यह राशि जमा हो जाएगी।
आज लाडली बहनों के खाते में जमा होंगें 9 वीं किस्त मे 3000 रुपए
आज इन महिलाओं के खाते में जमा हुए ₹3000 रुपये
महाराष्ट्र राज्य में कई ऐसी लाखों महिला थी जिन्हें इस योजना के तहत सात किस्तों के पैसे मिले थे। लेकिन उन्हें 7 मार्च के दिन फरवरी महीने के पैसे उनके बैंक खाते में जमा नहीं हुई थे। ऐसी महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है सरकार ने इन महिलाओं के बैंक खाते में फरवरी और मार्च महीने के एक साथ में ₹3000 जमा कीए है।
Ladki Bahin Yojana 2100 Payment Status कैसे चेक करें
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपकी योजना के तहत पैसा आया है या नहीं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-
- आवेदनकर्ता सबसे पहले माझी लाडकी बहीण योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद Payment Status वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब अपना आधार नंबर या बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करें।
- फिर उसके बाद Check Status बटन पर क्लिक करें।
- अब स्क्रीन पर आपकी किस्त की पूरी जानकारी दिख जाएगी।
- अगर पैसा जारी कर दिया गया है तो 3 से 5 दिनों के अंदर आपके बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाएगा।
- यदि अभी तक राशि नहीं आई है तो घबराने की जरूरत नहीं है कुछ ही दिनों में पैसा आपके खाते में आ जाएगा।