Free Laptop Yojana MP 2025: 89 हजार छात्रों को मिलेगी लैपटॉप के लिए 25000 रूपये की धनराशि

Free Laptop Yojana MP 2025: 89 हजार छात्रों को मिलेगी लैपटॉप के लिए 25000 रूपये की धनराशि

Free Laptop Yojana MP 2025: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के 12वीं पास मेधावी छात्रों के लिए एमपी फ्री लैपटॉप योजना को शुरू किया था जिसके तहत 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए वितरित करने की योजना बनाई गई है। इस योजना के तहत ऐसे मेधावी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप दिए जाएंगे जिन्होंने 12वीं की परीक्षा में 75 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

पिछले 10 महीने से 12वीं पास मेधावी छात्र इस योजना की राशि आने का इंतजार कर रहे हैं और अब ऐसे विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी निकल आ रही है हम आपको बता दें की अब जल्दी ही एमपी सरकार इस योजना के तहत लैपटॉप की राशि योग्य छात्रों को देने जा रही है।

राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने यह जानकारी सार्वजनिक की है कि 21 फरवरी 2025 को योग्य मेधावी छात्रों के बैंक खातों में लैपटॉप की राशि हस्तांतरित की जाएगी। आज के इस लेख में हम आपको MP Free Laptop Yojana की पूरी जानकारी देने वाले हैं जैसे कि किन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा, इसके लिए आवेदन करना होगा या नहीं, कौन से दस्तावेज लगेंगे इत्यादि। इसलिए आपसे अनुरोध है कि आप इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Free Laptop Yojana MP 2025 क्या है?

12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्रों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश सरकार ने एमपी फ्री लैपटॉप योजना की शुरुआत की है। जिसके तहत योग्य छात्रों को ₹25000 की धनराशि दी जाएगी, जिससे वे अपने लिए लैपटॉप खरीद सकेंगे। इस योजना को राज्य में काफी पहले लागू कर दिया गया था, लेकिन पिछले 10 महीने से मेधावी छात्र योजना की राशि आने का इंतजार कर रहे थे और उनका इंतजार अब खत्म होने वाला है, क्योंकि 21 फरवरी 2025 को कुल 89,710 मेधावी छात्रों के बैंक खातों में लैपटॉप की राशि पहुंचाई जाएगी।

जानकारी के लिए बता दें कि सरकार द्वारा सिंगल क्लिक में टॉपर बच्चों तक यह धनराशि पहुंचाई जाएगी और इसका मुख्य कार्यक्रम प्रशासन अकादमी में आयोजित होगा। जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में हर जिले से दो टॉपर छात्रों को भोपाल बुलाया जाएगा, जिन्हें लैपटॉप की राशि प्रदान की जाएगी। इस बार शैक्षणिक सत्र 2023-24 के मेधावी छात्रों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

कृपया ध्यान दें: मध्य प्रदेश राज्य के छात्र-छात्राओं को हम बताना चाहेंगे कि सरकार ने यह ऐलान किया है कि 21 फरवरी 2025 को कुल 89,710 मेधावी छात्रों के बैंक खाते में लैपटॉप की राशि पहुंचाई जाएगी।

MP Free Laptop Yojana Objectives

मुख्यमंत्री फ्री लैपटॉप योजना मध्य प्रदेश को लागू करने का उद्देश्य राज्य के मेधावी छात्रों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन देना है। साथ ही इसका लक्ष्य छात्रों का बौद्धिक विकास करना है क्योंकि लैपटॉप के माध्यम से छात्र-छात्राएं डिजिटल शिक्षा से जुड़ सकते हैं। इसी लैपटॉप के माध्यम से छात्र-छात्राएं अपने लिए नौकरी की तलाश भी कर पाएंगे। इस तरह यह योजना मेधावी छात्रों के लिए कल्याणकारी सिद्ध होगी।

राशि वितरण का कार्यक्रम

आज, 21 फरवरी 2025 को, प्रशासन अकादमी में एक मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव सिंगल क्लिक के माध्यम से 89,710 मेधावी छात्रों के बैंक खातों में ₹25,000 की राशि ट्रांसफर करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रत्येक जिले से दो टॉपर छात्रों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है, जो इस अवसर पर मुख्यमंत्री से सीधे प्रमाणपत्र प्राप्त करेंगे।

छात्रों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

  • बैंक खाता सत्यापन: सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता सक्रिय है और डीबीटी के लिए सक्षम है।
  • मोबाइल नंबर अपडेट करें: बैंक खाते से जुड़ा मोबाइल नंबर सक्रिय और चालू होना चाहिए, ताकि आपको लेनदेन से संबंधित सूचनाएं प्राप्त हो सकें।
  • धोखाधड़ी से सावधान रहें: किसी भी अनधिकृत व्यक्ति या एजेंसी को अपने व्यक्तिगत या बैंक विवरण साझा न करें। सरकार या शिक्षा विभाग कभी भी फोन या ईमेल के माध्यम से ऐसी जानकारी नहीं मांगते हैं।

एमपी फ्री लैपटॉप योजना का लाभ क्या है?

  • आर्थिक सहायता: 12वीं कक्षा में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को ₹25,000 की राशि प्रदान की जाएगी, जिससे वे अपनी आवश्यकता अनुसार लैपटॉप खरीद सकें।
  • डिजिटल साक्षरता में वृद्धि: लैपटॉप प्राप्त करने से छात्र डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकेंगे, जिससे उनकी साक्षरता और कौशल में वृद्धि होगी।
  • शैक्षिक संसाधनों तक पहुंच: ऑनलाइन पुस्तकालय, ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म और अन्य शैक्षिक सामग्री तक पहुंच प्राप्त होगी, जिससे उनकी शिक्षा में सुधार होगा।
  • करियर के अवसरों में वृद्धि: तकनीकी ज्ञान और डिजिटल कौशल के माध्यम से छात्र विभिन्न करियर विकल्पों के लिए बेहतर तैयारी कर सकेंगे।

12वीं पास छात्रों को मिलेगी 2500 रूपये सहायता राशि, ऐसे करे आवेदन

MP Free Laptop Yojana के लिए पात्रता

  • केवल मध्य प्रदेश राज्य के स्थाई छात्र-छात्राओं को एमपी फ्री लैपटॉप योजना का लाभ मिलेगा।
  • इसके लिए छात्र-छात्राओं को 12वीं कक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण करनी होगी।
  • योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कम से कम 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
  • इसके लिए छात्र-छात्राओं का खुद का बैंक अकाउंट होना चाहिए जिसमे डीबीटी चालू हो।

छात्रों को मिलेगा 75,000 रूपये तक की छात्रवृत्ति, ऐसे करें आवेदन

Free Laptop Yojana 2025 के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • 12 वीं कक्षा की अंकसूची आदि।

MP Free Laptop Yojana के लिए आवेदन कैसे करें? https://shikshaportal.mp.gov.in/Laptop/Default.aspx

राज्य सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना का लाभ लेने के लिए छात्र-छात्राओं को आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। हम आपकी जानकारी के लिए बता दें की पिछले शैक्षणिक सत्र में जिन मेधावी छात्रों ने 75 फ़ीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उनके नाम की सूची तैयार कर ली गई है। जिनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से सिंगल क्लिक में लैपटॉप के लिए ₹25000 की सहायता राशि हस्तांतरित कर दी जाएगी।

मध्य प्रदेश मुफ्त लैपटॉप योजना की राशि ना आने पर क्या करें?

एमपी फ्री लैपटॉप योजना के तहत ₹25000 की सहायता राशि राज्य सरकार द्वारा 21 फरवरी को सुबह 10:30 बजे लाभार्थी छात्रों के बैंक खाते में जमा की जाने वाली है। जिन छात्रों के बैंक खाते में यह सहायता राशि हस्तांतरित नहीं होती वह अपने प्राचार्य से संपर्क कर सकते हैं। इसकी शिकायत करने के लिए छात्रों को आधार नंबर व मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी। यदि इसके बाद भी सहायता राशि बैंक खाते में नहीं आती है, तो छात्रों को अपने जिला शिक्षा अधिकारी से संपर्क करना होगा।

Free  Laptop Yojana Online Form 2025

इसके लिए सबसे पहले हमें अपनी पात्रता जानना होगा?

  • आपको ऑफिसियल वेबसाइट https://shikshaportal.mp.gov.in/ पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • इस होम पेज पर आपको शिक्षा पोर्टल पर लैपटॉप वितरण दिखाई देगा। आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको पात्रता जाने विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • ऑप्‍शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको 12 वी कक्षा का रोल नंबर भरना होगा और साल चुनना होगा।
  • फिर Get Details of Meritorious Student बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने आपकी पात्रता की जानकारी आ जाएगी।
  • अगर आप पात्र होते है तो पात्रता की जांच के बाद आपको जरूरी विकल्प भरकर, दस्तावेज अपलोड करना होगा|
  • इस प्रकार आप आवेदन कर पाएंगे।

Laptop Yojana 2025 Registration के बाद अकाउंट नंबर कैसे देखे ?

  • आपको सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको लैपटॉप वितरण के लिंक पर क्लिक करना होगा। ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको पात्रता जाने ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। और फिर अकाउंट नंबर देखे ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • ऑप्‍शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको 12 वी कक्षा का रोल नंबर भरना होगा और साल चुनना होगा।
  • फिर Get Details of Meritorious Student बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने आपकी पात्रता की जानकारी आ जाएगी।
  • उसके बाद आपको फिर से सारी जानकारी भरनी होगी उसके बाद आप आसानी से अकाउंट नंबर देख सकते है।

Laptop Yojana MP की शिकायत कैसे दर्ज करें?

  • यदि आप कोई भी शिकायत करना चाहते हैं, तो आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर क्लिक करना होगा। वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुल जाएगा, जिसमे शिकायत दर्ज करें लिंक दिया होगा।
  • इस पर क्लिक करने पर आपको एक फॉर्म दिखाई देगा। आपको इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी कक्षा 12 वी का रोल नंबर, मोबाइल नंबर, शिकायत का प्रकार और  शिकायत का विवरण आदि भरना होगा।
  • अब आपको कैप्चा कोड को भरना है और शिकायत दर्ज करें बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप शिकायत दर्ज कर पाएंगे।

Free Laptop Yojana List

छात्रों आप ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आसानी से मध्यप्रदेश फ्री लैपटॉप योजना की सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

MP Mukhyamantri Laptop Yojana FAQ

Q.1 मुख्यमंत्री बालिका लैपटॉप योजना क्या है ?

Ans:  मुख्यमंत्री लैपटॉप योजना के तहत मध्य प्रदेश की बच्‍चों को कक्षा 12वीं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर फ्री लैपटॉप प्रदान किया जाएगा।

Q.2  मुख्यमंत्री लैपटॉप योजना में किन बच्‍चों को लैपटॉप मिलेगा ?

Ans:  कक्षा 12 वीं में 70% या इससे अधिक हासिल करने वाले बच्‍चों को लैपटॉप दिया जाएगा।

Q.3 मुख्यमंत्री बालिका लैपटॉप योजना के तहत कितने बच्‍चों को लैपटॉप मिलेगा ?

Ans: 3.42 लाख विद्यार्थियों को लैपटॉप लेने के लिए 25-25 हजार रुपये मिलेंगे।

Q.4  मुख्यमंत्री  लैपटॉप योजना में लेपटॉप कब मिलेगा ?

Ans: 26 जुलाई 2023 को लेपटॉप दिए जाने की घोषणा की गई है।

Q.5  मध्य प्रदेश में लैपटॉप कितने परसेंटेज पर मिल रही है ?

Ans: मध्य प्रदेश में लैपटॉप उन विद्यार्थियों को प्राप्त होगी जो अपनी कक्षा 12वीं में 70% प्राप्त करेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Why are stickers placed on fruits?, what do they mean? Agniveer Scheme Convert Into Sainik Samman Scheme 10 Best Govt Jobs in India 2024- Check Details