Maiya Samman Yojana 2500 Update: झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही महिलाओं के लिए महत्वाकांक्षी योजना मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत यदि अIपने आवेदन किया है, यदि आपको Maiya Samman Yojana के अंतर्गत पैसे प्राप्त हो रहे हैं, या प्राप्त नहीं भी हो रहे हैं और अगर आपका डीबीटी एक्टिव नहीं होगा तो आप अपने बैंक में जाकर DBT Active कर ले, हाल ही में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की तरफ से साझा की गई जानकारी के अनुसार मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य की कई महिलाओं को इसी कारण पैसे प्राप्त नहीं हो रहे हैं, क्योंकि उनका DBT एक्टिव नहीं है।
झारखंड सरकार की इस स्कीम के तहत अब दिसंबर महीने की किस्त से महिलाओं को ₹2500 मिलने शुरू हो जाएंगे। मंईयां सम्मान योजना की 5वी किस्त जारी होने से पहले अगर आप यह कार्य कर लेती हैं तो आपको ₹2500 की किस्त बिना किसी परेशानी के प्राप्त हो जाएगी। झारखंड सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री Maiya Samman Yojana की शुरुआत अगस्त के महीने में की गई थी। इस योजना के तहत राज्य की जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इसकी पहली किस्त 18 अगस्त 2024 को जारी की गई थी। तब से चौथी किस्त तक महिलाओं के बैंक खाते में ₹1000 दिए गए थे।
लेकिन अब योजना के तहत पंजीकृत महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है कि सरकार ने इस योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि में वृद्धि कर दी है। अब 5वी किस्त से महिलाओं को 1000 रुपए के बजाय 2500 रुपए की आर्थिक सहायता वितरित की जाएगी जिससे महिलाएं अपने स्वास्थ्य, पोषण और निजी आवश्यकताओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता प्राप्त कर सकते हैं।
Maiya Samman Yojana 2500 Update New
मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत झारखंड सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को हर महीने पहले ₹1000 की सहायता राशि दी जाती थी। सरकार ने योजना का शुरुआत करते दौरान महिलाओं को हर महीने ₹1000 उपलब्ध कराने की घोषणा की थी। और फिर विधानसभा चुनाव में इस किस्त की राशि को बढ़ाकर ₹2500 करने की घोषणा की गई थी।
5वी क़िस्त से महिलाओं की बैंक खाते में ₹2500 जमा होने शुरू भी हो चुके हैं। इसी बीच मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए एक बड़ी अपडेट आई है जिसे जानना आपके लिए बहुत ही जरूरी है, अन्यथा आप अगली किस्त के लाभ से वंचित रह सकती हैं। जैसा की योजना का शुरुआत करते दौरान सरकार द्वारा घोषणा किया गया था कि
दिसंबर 2024 के पश्चात महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक होने पर ही उन्हें किस्त की राशि प्राप्त होगी। हाल ही में राज्य सरकार ने 6 जनवरी को दिसंबर महीने की किस्त महिलाओं की बैंक खाते में जमा किया है। अब महिलाओं के खाते में 11 जनवरी तक जनवरी महीने की किस्त जमा की जाएगी।
Maiya Samman Yojana 2500 Kist 2025
झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को अब तक 4 किस्त से ₹4000 प्राप्त हो चुके हैं, जबकि 5वी किस्त में महिलाओं को ₹2500 मिलेंगे। ₹2500 की किस्त राज्य की उन्ही महिलाओं को प्राप्त होगी जिन्होंने आवेदन किए हैं और जिनके आवेदन को स्वीकृति प्राप्त हुई है। साथ ही आवेदन करने के बाद जिन महिलाओं का DBT एक्टिव होगा उन्हें ही ₹2500 प्राप्त होंगे।
हाल ही में राज्य के मुख्यमंत्री ने मईया सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) के तहत 2500 रुपए की राशि सीधे इस योजना से जुड़ी लाभार्थी महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर दी है। मुख्यमंत्री ने इस योजना के तहत 56,61,791 लाभार्थियों के खाते में दिसंबर 2024 माह की बढ़ी हुई ढाई हजार रुपए की राशि उनके खाते में ऑनलाइन भेजी है। इस तरह इस योजना की लाभार्थी महिलाओं के खाते में कुल 1415 करोड़ 44 लाख 77 हजार 500 रुपए की राशि ट्रांसफर की है।
मंईयां सम्मान योजना की छठी किस्त कब मिलेगी
Maiya Samman Yojana 6th installment के पैसे राज्य की महिलाओं को जल्द ही प्राप्त होंगे। हाल ही में सरकार द्वारा जारी किए की अपडेट के अनुसार 11 दिसंबर से राज्य की महिलाओं को छठी किस्त में ₹2500 मिलने शुरू हो जाएंगे।
मंईयां सम्मान योजना के पैसे नहीं मिलने के कारण
Maiya Samman Yojana के अंतर्गत यदि अपने आवेदन किया है और फिर भी अगर आपको पैसे नहीं मिलते हैं तो ऐसे में अपने आवेदन के दौरान गलत खाता नंबर दिया होगा। कई महिलाओं ने तो आवेदन में गलत IFSC कोड गलत डाल दिया है, जिसकी वजह से भी पैसे नहीं मिले हैं।आवेदन करने के बाद महिलाएं यह जरूर सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक है या नहीं। यदि आपका बैंक खाता आधार से लिंक होगा, यानी आपका डीबीटी चालू होगा तभी आपको मंईयां सम्मान योजना से पैसे मिलेंगे।
यहां से चेक करें अपना DBT Status
- सबसे पहले आपको नेशनल कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया (NPCI) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- Home Page पर आपको कंजूमर का विकल्प मिलेगा जिसमें क्लिक करना है।
- बाद मे Base का ऑप्शन मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
- यहां आपको अपना आधार नंबर को दर्ज करना है और ओटीपी वेरीफिकेशन कर लॉगिन करना है।
- बाद मे आपका डीबीटी स्टेटस खुलकर आ जाएगा, यहां आप चेक कर सकते हैं आपका किस बैंक खाते में DBT Active है।
- साथ ही यदि आपका DBT एक्टिव नहीं है तो यहां आपको उसके भी विकल्प देखने को मिलेंगे।
मंईयां सम्मान योजना DBT Active कैसे करें?
Maiya Samman Yojana के अंतर्गत ₹2500 की किस्त बिना किसी परेशानी की प्राप्त करने के लिए आप अपना DBT Active जरूर कर ले। DBT Active आप बैंक में जाकर अपने बैंक खाते में आधार लिंक करा कर कर सकते हैं। आप ऑनलाइन तरीके से भी चेक कर सकते हैं I