Ladki Bahin Yojana KYC: मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना की केवायसी करने के सक्त निर्देश जारी महिला व बाल विकास विभाग द्वारा जारी किए गए है। ekyc करने के लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर केवायसी से सबंधित लिंक भी सक्रिय किया गया है जहां से महिला online ladki bahin yojana ekyc को पूरा कर सकती है।
योजना के अंतर्गत गरीब महिलाओ को अबतक 19500 रूपए की राशि का लाभ दिया गया है और 13 किस्ते सफलता पूर्वक महिलाओ के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से जमा की गई है। लेकिन अब योजना की 14वीं क़िस्त एवं भविष्य में योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओ को केवायसी करना अनिवार्य कर दिया गया है।
वर्तमान मे 2 करोड़ 47 लाख से अधिक महिलाए योजना का लाभ ले रही है और यह सभी महिलाए आंगनबाड़ी केंद्र, CSC केंद्र या MMLBY पोर्टल से ऑनलाइन केवायसी को पूरा कर सकती है। अगर आप भी ladki bahin yojana kyc करना चाहती है तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े। इस लेख में हमने केवायसी ऑनलाइन और ऑफलाइन कैसे करनी है, इसके लिए दस्तावेज कोनसे चाहिए, कहा से करनी है आदि जानकारी विस्तार में दी है।
Ladki Bahin Yojana eKYC Details
| योजना का नाम | Ladki Bahin Yojana eKYC |
| लाभ | राज्य की महिलाओ हर महीने 1500 रुपये मिलेंगे |
| किसने शुरू की | मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे |
| योजना की शुरुवात | महाराष्ट्र अंतरिम बजट 2024 |
| लाभार्थी | राज्य की महिलाये |
| आयु सिमा | न्यूनतम 21 वर्ष अधिकतम 65 वर्ष |
| उद्देश्य | महिला सशक्तिकरण और महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाना |
| मिलने वाली धनराशि | 1500 रुपये प्रति महीने |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | Majhi Ladki Bahin Yojana |
Ladki Bahin Yojana KYC
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदेजी द्वारा 28 जून 2024 को ladki bahin yojana maharashtra की शुरुवात की गई, इस योजना का उद्देश्य महिलाओ को आर्थिक रूप से मदद करने परिवार में स्थिति को मजबूत करना और उनके स्वस्थ में सुधार करना है जिससे महिलाओ को बेहतर आजीविका के अवसर प्रदान हो।
योजना के अंतर्गत अबतक सरकारने 2 करोड़ से अधिक महिलाओ को सीधा लाभ दिया है, लेकिन हल ही में हुवी। जांच में अपात्र महिलाओ को योजना से हटाया गया और पात्र महिलाओ को भविष्य में योजना का लाभ लेने हेतु केवायसी करने के आदेश जारी किए गए।
महिलाए ladki bahin yojana kyc को योजना की वेबसाइट से ऑनलाइन कर सकती है, इसके लिए केवल महिला का आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए। और अगर महिला ऑनलाइन केवायसी नहीं कर सकती वे ऑफलाइन माध्यम से निशुल्क ई-केवायसी कर सकती है।
लाडकी बहिन योजना केवायसी के लिए पात्रता
माझी लाडकी बहिण योजना के अंतर्गत केवायसी प्रक्रिया करने से पहले महिलाओ को पात्रता को पूरा करना अनिवार्य है, यदि महिलाए पात्रता को पूरा नहीं करेगी तो केवायसी करने के बावजूद महिलाओ को योजना की आर्थिक सहायता प्रदान नहीं की जाएगी।
eligibility criteria for ladki bahin yojana ekyc;
- लाभार्थी महिला के पास आधार कार्ड होना चाहिए।
- महिला का आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए।
- महिला की आयु न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 65 वर्ष के बिच होनी चाहिए।
- महिला महाराष्ट्र की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- महिला के परिवार की आय 2.50 लाख से कम होनी चाहिए।
- महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक और बैंक खाते से डीबीटी सक्रिय होना चाहिए।
लाडकी बहिण योजना की केवायसी करना क्यों जरुरी है
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना में कई घोटाले हो रहे है, जैसे महिलाए सरकारी नौकरी पर होते हुवे भी लाभ ले रही है, 14000 से अधिक पुरुषो ने योजना के लिए गलत जानकारी एवं दस्तावेज देकर आवेदन करके 10 किस्तों का लाभ लिया, कई अन्य राज्य की महिलाओ ने आवेदन किया।
जैसे ही इसकी जानकारी महाराष्ट्र सरकार को मिली उसके बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीसजी द्वारा सभी महिलाओं के आवेदन की जाँच करके अपात्र महिलाओ के आवेदन ख़ारिज करने के आदेश जारी किए गए। जानकारी के अनुसार 26 लाख से अधिक महिलाओ के आवेदन ख़ारिज जा चुके है।
इसलिए जो महिलाए योजना के लिए पात्र है उन्हें लाडकी बहिण योजना का लाभ लेने के लिए केवायसी को पूरा करना आवश्यक है। केवायसी पूरा करने वाली महिलाओ को बिना रूकावट योजना की किस्ते मिलेगी। और जो महिलाए केवायसी पूरा करने में असमर्थ होगी उन्हें योजना का लाभ मिलाना बंद हो जाएगा।
PM Saubhagya Yojana 2025- पीएम सौभाग्य योजना का फायदा कैसे उठाएं, जाने आवेदन प्रक्रिया
लाडकी बहिन योजना केवायसी के लिए दस्तावेज
Majhi ladki bahin yojana kyc करने के लिए महिलाओ के पास निम्मलिखित दस्तावेज (कागदपत्रे) होना अनिवार्य है।
- आधार कार्ड
- आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर
- बैंक विवरण
Ladki Bahin Yojana KYC Online
Ladki bahin yojana ekyc करने के लिए महिला का आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए तभी महिलाए ऑनलाइन माध्यम से केवायसी प्रक्रिया को पूरा कर सकती है। यदि महिला का आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक नहीं है तो वे ऑफलाइन माध्यम से केवायसी कर सकती है।
- ई-केवायसी के लिए सबसे पहले आपको लाडकी बहिण योजना के पोर्टल पर जाए।
- पोर्टल ओपन करने के बाद होम पेज पर “मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजनेचे लाभार्थी ई-केवायसी प्रक्रिया पूर्ण करण्यासाठी येथे क्लिक करू शकतात” ऑप्शन पर क्लिक करे।

- अब आपके सामने नया पेज खुलेगा, यहां आपको ekyc form खुलेगा।
- इस फॉर्म में आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है।
- आधार कार्ड नंबर दर्ज करने के बाद कैप्चा दर्ज करे।
- कैप्चा दर्ज करने के बाद “मी सहमत आहे” पर क्लिक करे।
- इसके बाद “ओटीपी पाठवा” बटन पर क्लीक करे।
- अब आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा, इसे पोर्टल मे दर्ज करे और “वेरीफाई” पर क्लिक करे।
- वेरिफिकेशन के बाद आपकी केवायसी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

इस तरह से आप mukhyamantri majhi ladki bahin yojana ekyc को पूरा कर सकती है, आधार कार्ड केवायसी पूरा करने के बाद महिलाए पोर्टल में लॉगिन करने केवायसी की स्थिति चेक कर पाएगी।
लाडकी बहिन योजना केवायसी कैसे करे?
महिलाओ को योजना के तहत लाभ लेने के लिए केवायसी करना अनिवार्य कर दिया गया है, लेकिन अभीतक सरकार द्वारा केवायसी प्रक्रिया को पुरे तरीके से राज्य में लागू नहीं किया गया है। योजना के पोर्टल में कुछ समय के लिए केवायसी सबंधित लिंक जारी किया गया था जिसे बादमे हटाया भी गया।
इसलिए वर्तमान में महिलाए लाडकी बहिण योजना ई-केवायसी नहीं कर सकती है। यदि आपको इंटरनेट पर कोई एप या वेबसाइट केवायसी से संबंधित जानकारी मांग रहा है तो वहां अपनी जानकारी न दे क्योकि केवायसी केवल योजना के पोर्टल से या आंगनबाड़ी केंद्र, CSC केंद्र, आपले सरकार सेतु सुविधा केंद्र से किया जा सकता है।
अगर आप अभी योजना के पोर्टल से केवायसी करने जाते है तो ओटीपी वेरिफिकेशन नहीं हो पाएगा, और आपकी केवायसी अधूरी रहेगी। इसलिए यह स्पष्ट हो जाता है की अभी महिलाए वर्तमान में mazi ladki bahin yojana kyc को पूरा नहीं कर सकती।

लाडकी बहिण योजना ई-केवायसी ऑफलाइन कैसे करे
यदि महिला का ऑनलाइन माध्यम से केवायसी प्रक्रिया को पूरा करने में असमर्थ है या महिला का आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक नहीं है तो वे लाभार्थी महिला ऑफलाइन माध्यम से ई-केवायसी को पूरा कर सकती है।
ऑफलाइन केवायसी करने के लिए निम्मलिखित चरणों का पालन करे:
- ऑफलाइन केवायसी करने के लिए आधार कार्ड साथ लेकर नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र, CSC केंद्र, ग्रामपंचायत केंद्र, या आपले सरकार सेतु सुविधा केंद्र पर जाए।
- अब आपको कर्मचारी/ऑपरेटर को केवायसी करने से सबंधित जानकारी प्रदान करनी है, जैसे आपका आधार कार्ड, मोबाइल नंबर आदि।
- अब ladki bahin yojana kyc प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
- आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक न होने के कारण बायोमैट्रिक जैसे आँखो, उंगलियों के निशान, स्कैन करके केवायसी की जाएगी।
- केवायसी करने के बाद महिलाओ को पावती दी जाएगी।
- इस तरह से आप ऑफलाइन माध्यम से ई-केवायसी प्रक्रिया को पूरा कर सकती है।
Ladki Bahin Yojana KYC FAQ
ladki bahin yojana kyc last date
लाडकी बहिण योजना के अंतर्गत केवायसी प्रक्रिया को शुरू किया जाने वाला है, लेकिन सरकार द्वारा अभीतक ई-केवायसी करने के लिए अंतिम तिथि जारी नहीं की है। इसलिए जैसे ही केवायसी प्रक्रिया शुरू होगी महिलाए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से आधार कार्ड द्वारा kyc कर पाएगी /
ladki bahin yojana kyc form
लाडकी बहिण योजना महाराष्ट्र केवायसी करने के लिए सरकार द्वारा केवायसी फॉर्म जारी नहीं किया है। इसलिए आप वर्तमान में फॉर्म डाउनलोड नहीं कर सकती।

