Ladki Bahin Yojana 10th Installment Date: महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई माझी लाडकी बहीण योजना के तहत हर महीने लाखों महिलाओं को ₹1500 की वित्तीय सहायता दी जाती है। अब तक 8वीं और 9वीं किस्त की राशि लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है। अब सभी लाभार्थी 10वीं किस्त का इंतजार कर रही हैं, जिसे सरकार ने अप्रैल 2025 में जारी करने की घोषणा की है।
अगर आप भी Ladki Bahin Yojana की लाभार्थी हैं तो आपको जानना जरूरी कि 10वीं किस्त की राशि कब आएगी और कितनी राशि मिलेगी। साथ ही आप इस लेख में ये भी जान पायेंगी कि Ladki Bahin Yojana 10th Installment Status Check कैसे करना है इसलिए इस पोस्ट को अंत तक ध्यान से जरूर पढ़ें।
Ladki Bahin Yojana 10th Installment Date- Overview
आर्टिकल का नाम | Ladki Bahin Yojana 10th Installment |
योजना का नाम | माझी लाडकी बहीण योजना |
किस्त संख्या | 10th |
योजना के लाभार्थी | महाराष्ट्र राज्य की महिलाएं |
10वीं किस्त जारी होने की तारीख | 10 अप्रैल 2025 |
8वीं और 9वीं किस्त जारी होने की तारीख | 8 मार्च 2025 |
8वीं और 9वीं किस्त की कुल राशि | 3000 रुपये |
योजना का कुल बजट (2025-26) | 36,000 करोड़ रुपये |
आधिकारिक वेबसाइट | ladakibahin.maharashtra.gov.in |
Ladki Bahin Yojana 10th Installment 2025
महाराष्ट्र सरकार ने 8वीं और 9वीं किस्त के तहत ₹3000 की सहायता राशि 8 मार्च 2025 को लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी थी। अब तक इस योजना के अंतर्गत 2 करोड़ 41 लाख से अधिक महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। अब सभी लाभार्थी 10वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, और इस संबंध में सरकार की ओर से एक नया अपडेट आया है।
10वीं किस्त का भुगतान कब होगा?
सरकार हर महीने की 10 तारीख तक इस योजना की राशि लाभार्थियों के खातों में भेजती है। ऐसे में संभावना है कि 10 अप्रैल 2025 तक 10वीं किस्त की राशि लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में जमा कर दी जाएगी क्या आपको 10वीं किस्त में ₹2100 मिलेंगे या नहीं? इसकी पूरी जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
महिलाओं को 2100 रुपये कब मिलेंगे, सरकार के तरफ से आ गया नया अपडेट
Ladki Bahin Yojana 10th Installment Date
लाडकी बहीण योजना के तहत 8वीं और 9वीं किस्त की कुल ₹3000 की सहायता राशि हाल ही में 8 मार्च 2025 को जारी किया गया है। जिसका लाभ करीब 2 करोड़ 41 लाख महिलाओं को मिला है। 9वीं किस्त की राशि सफलतापूर्वक प्राप्त करने के बाद महिलाएं 10वीं किस्त के इंतजार में है तो महिलाओं को हम बताना चाहेंगे कि 10वीं किस्त की राशि अप्रैल माह में जारी की जाएगी।
हर महीने की 10 तारीख तक सरकार द्वारा सहायता राशि दी जाती है, इसलिए संभावना है कि 10 अप्रैल 2025 तक लाडकी बहीण योजना की 10वीं किस्त के पैसे महिलाओं के खाते में डाल दिए जाएंगे। अगर आप इसका स्टेटस चेक करना चाहती है तो ऑनलाइन चेक कर सकती है जिसका पूरा प्रोसेस इस आर्टिकल में बताया गया है।
10वीं किस्त इन महिलाओं को नहीं मिलेगी
माझी लाडकी बहीण योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को दिया जाता है जो पूरी योग्यता को पूरा करती हैं। क्योंकि हाल ही में सरकार ने ऐसी 5 लाख महिलाओं को अपात्र घोषित कर दिया है जो इस योजना की पात्रता को पूरा नहीं कर रही थीं।
यदि आपकी उम्र 65 वर्ष से अधिक है या परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से ज्यादा है तो आपको 10वीं किस्त की राशि नहीं मिलेगी। इसके अलावा जिन महिलाओं ने अपनी E-KYC अपडेट नहीं करवाई है, उन्हें भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसलिए अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो जल्दी से E-KYC करवा लें।
10वीं किस्त में मिल सकते हैं 2100 रुपये
महाराष्ट्र सरकार ने 10 मार्च 2025 को 2025-26 का बजट पेश किया जिसमें लाडकी बहीण योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया। लेकिन इस बजट में 1500 रुपये की सहायता राशि को बढ़ाकर 2100 रुपये करने का कोई आधिकारिक घोषण नहीं किया गया है।
महिलाओं को इस 2100 रुपये की राशि के लिए कुछ समय औरइंतजार करना पड़ सकता है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि सरकार अपने वादे को जरूर पूरा करेगी और जल्द ही 2100 रुपये की राशि को लेकर कोई बढ़ा घोषणा किया जाएग। तब तक महिलायें थोड़ा इंतजार कर सकती हैं।
9वीं किस्त का वितरण शुरू, जानिए आपको कब मिलेगा होली बोनस
Ladki Bahin Yojana 10th Installment के लिए जरूरी पात्रता
- लाडकी बहीण योजना के लिए लाभार्थी महिला महाराष्ट्र राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
- इसके लिए महिला की उम्र 21 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- लाभार्थी महिला का बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
- लाभार्थी महिला के परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- परिवार का कोई भी सदस्य सांसद या विधायक नहीं होना चाहिए, वरना योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- महिला के परिवार की सालाना इनकम 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आवेदक महिला के परिवार में ट्रैक्टर के अलावा कोई अन्य चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
Ladki Bahin Yojana 10th Installment Status Check कैसे करें
- सबसे पहले आप को माझी लाडकी बहीण योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- उसके बाद होमपेज पर दिए गए अर्जदार लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- फिर इसके बाद मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन कर लेना है
- इसके बाद लॉगिन करने के बाद भुगतान स्थिति विकल्प पर जाकर क्लिक करना है।
- अब आवेदन क्रमांक और Captcha Code दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने योजना का पेमेंट स्टेटस खुलकर आ जाएगा, इसमें आप सभी किस्तों के भुगतान की जानकारी चेक कर सकते हैं।